फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news lady died road accident

Agra News: रोडवेज बस स्टैंड पर महिला को बस ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 12 May 2024 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news lady died road accident
मैनपुरी। शहर के बस स्टैंड पर शनिवार की रात कानपुर जाने के लिए इंतजार कर रही महिला को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में मोहल्ला अग्रवाल निवासी महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल निवासी सुरेंद्र कुमार की पत्नी नीतू देवी (45) शनिवार की रात को कानपुर जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंची थी। वह बस का इंतजार कर रहीं थीं, तभी बस स्टैंड पर आई एक तेज रफ्तार बस ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में नीतू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायल महिला को आननफानन जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव मोर्चरी में रखवाया। रविवार को कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद मृतका के घर में चीखपुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed