फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news kishni hanged death

Agra News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sat, 05 Jul 2025 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news kishni hanged death
किशनी। बेवर-किशनी मार्ग पर शुक्रवार को एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की मां ने बेटे की प्रेमिका के परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा। पुलिस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही है।कस्बा निवासी 24 वर्षीय अंकुल जाटव का शव शुक्रवार सुबह किशनी मार्ग पर झाड़ियों में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद अंकुल की मां मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतारा। मृतक की मां ने बताया कि घिरोर क्षेत्र के एक गांव की रहने वली युवती से बेटे के प्रेम संबंध थे। 7 महीने पहले दोनों घर से साथ चले गए थे। पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला और इसके बाद से दोनों अपने-अपने घर रह रहे थे। कुछ दिन पहले ही बेटा, युवती को दोबारा साथ लेकर चला गया और मंदिर में शादी कर ली। शादी के फोटो भी परिवार के लोगों को भेजे। अंकुल अपनी रिश्तेदारी में युवती को लेकर गया था। वहां से युवती के परिजन उसे फिर अपने साथ ले गए थे। वह ऑपरेशन के बाद बृहस्पतिवार को सैफई में टांके कटवाने गई थी। बृहस्पतिवार शाम से पुत्र लापता था। उसका फोन भी नहीं लग रहा था। शुक्रवार की शाम को डांडी भट्ठा के पास पुत्र का शव मिला। प्रेम प्रसंग के चलते ही उनके पुत्र की हत्या की गई है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि यदि तहरीर दी जाती है तो गहनता से जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed