फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news karhal corps buried brawl

Agra News: शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद

Fri, 14 Jul 2023 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news karhal corps buried brawl
करहल। गांव लहरा एमनीपुर में बृहस्पतिवार को शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लेखपाल को बुला कर पैमाइश कराई। राम राजपुर निवासी सोहराब खान के चाचा हमीद खान की मृत्यु हो जाने पर मुस्लिम समुदाय के लोग शव दफनाने के गांव में एक स्थान पर पहुंचे। वहां दूसरे पक्ष के लोग आ गए और जमीन को अपना बताते हुए वहां शव को न दफनाने की बात कही। इसके बाद वहां दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। रामराजपुर निवासी ममता का कहना है कि उक्त जमीन 2015 में गांव के दर्शन सिंह से खरीदी थी। दूसरी ओर से सोहराब खां ने बताया कि चाचा अविवाहित थे। जमीन हमारी पुरखों की है। दादा से लेकर सभी परिजन यहीं दफन किए गए हैं। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पुलिस ने तत्काल ही जमीन की पैमाईश कराने के लिए हलका लेखपाल को बुलाया। बाद में दोनों पक्षों के समझाकर मृतक के शव को उसी जगह दफन कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed