{"_id":"6812773f2c583408a205ded9","slug":"mainpuri-news-isc-topper-anshika-singh-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-136347-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 96.5 प्रतिशत अंकों के साथ आईएससी में अंशिका सिंह ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 96.5 प्रतिशत अंकों के साथ आईएससी में अंशिका सिंह ने किया जिला टॉप
विज्ञापन
आईएससी का परीक्षा परिणाम आने के बाद सहेलियों के साथ सेल्फी लेतीं छात्राएं।
- फोटो : samvad
मैनपुरी। इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) बोर्ड ने बुधवार को अपना परिणाम जारी कर दिया। 12वीं की परीक्षा में शहर के आवास विकास निवासी अंशिका सिंह ने 96.5 प्रतिशत अंकों संग जिला टॉप किया है। वहीं, देवपुरा निवासी सौम्या चौहान 95.25 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और आवास विकास निवासी तरुष सक्सेना ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिले का परीक्षा परिणाम 98.24 प्रतिशत रहा।
आईएससी परीक्षा 2025 का परिणाम बुधवार की दोपहर 11 बजे जारी किया गया। जिले में एक मात्र सेंट थाॅमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 98.24 प्रतिशत रहा। कॉलेज के फादर विनोय जोसेफ ने बताया कि विद्यालय के कुल 114 छात्र-छात्राओं में से 112 ने आईएससी परिणाम में सफलता हासिल की। दो परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट लगा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के नौ छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। परीक्षा परिणाम जारी होने पर फादर और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कॉलेज पहुंचे मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
-- -
90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले आईएससी के छात्र-छात्राएं
अंशिका सिंह- 96.5 प्रतिशत
सौम्या चौहान- 95.25 प्रतिशत
तरुष सक्सेना- 95 प्रतिशत
वैभव चौहान- 93 प्रतिशत
कुनाल चतुर्वेदी- 92.75 प्रतिशत
दिव्यांशी- 90.25 प्रतिशत
तनिष्क कुमार सिंह-90.25 प्रतिशत
छवि यादव 90.75 प्रतिशत कॉमर्स
रितिक यादव 90.75 प्रतिशत कॉमर्स