फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MAINPURI NEWS IMPECT PARK CLENING

Agra News: पार्कों की होने लगी सफाई, हटाया गया कबाड़

Fri, 04 Jul 2025 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS IMPECT PARK CLENING
शहर के देवी रोड ​स्थित हेमचंद्र मिश्रा पार्क में कवाड़ हटाने के लिए पहुंचा लोडर।  - फोटो : नगर पालिका
मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र में पार्कों की बदहाली के संबंध में चलाए अभियान का असर हुआ है। नगर पालिका की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पार्क की साफ सफाई करने के साथ ही वहां जमा किया गया कबाड़ भी लोडर ले जाकर हटवा दिया है। सफाई कर्मियों को हिदायत दी गई है कि अपने क्षेत्र के पार्क में नियमित रूप से साफ सफाई करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


मोहल्ला छपट्टी के अंबेडकर पार्क में साफ सफाई नहीं होने से गंदगी जमा हो गई थी। आसपास रहने वाले लोग घरों से निकलने वाला कूड़ा भी पार्क के मुख्य द्वार पर ही जना करने लगे थे। पार्क में गंदगी जमा होने से पार्क के पास रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अमर उजाला ने पार्क की बदहाली के संबंध में समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


देवी रोड स्थित हेमचंद्र मिश्रा पार्क की बदहाली का शिकार हो गया था। साफ सफाई नहीं होने से पार्क में गंदगी जमा होने लगी थी। पार्क के झूले और बैंचें पहले ही गायब हो चुकी हैं। पूर्व चेयरमैन हेमचंद्र मिश्रा के नाम पर बने पार्क परिसर में लोगों ने कबाड़ भी जमा करना शुरू कर दिया था। पार्क की बदहाली के कारण लोगों ने पार्क में जाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया है। नगर पालिका कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर छपट्टी के अंबेडकर पार्क में सफाई कर्मियों से पार्क की सफाई कराई। देवी रोड के हेमचंद्र मिश्रा पार्क में लोडर से कबाड़ हटवाया गया। अधिशासी अधिकारी बुद्धिप्रकाश ने बताया कि सफाई कर्मियों को हिदायत दी गई है कि अपने क्षेत्र के पार्क में नियमित रूप से साफ सफाई करें। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई होगी।


-------

फोटो 4 तेजसिंह पार्क में जमा गंदगी



बदहाली का शिकार हुआ तेजसिंह पार्क

मैनपुरी। मदार दरवाजा स्थित महाराजा तेजसिंह पार्क रखरखाव के अभाव में बदहाल हो चुका है। मैनपुरी स्टेट के राजा तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तेजसिंह के नाम से सपा सरकार में बने पार्क को मसीहा का इंतजार है। पार्क के आसपास हथठेल वालों ने कब्जा कर लिया है। नियमित सफाई नहीं होने से पार्क में गंदगी जमा रहती है। क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा साल में एक बार ही दशहरा पर पार्क में साफ सफाई कराई जाती है। बाहर से देखने लगता ही नहीं है कि यहां कोई पार्क भी है। लोगों का कहना है कि महाराजा तेजसिंह पार्क को बदहाली से बाहर लाया जाना चाहिए।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed