फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news illigle mining

Agra News: कुसमरा में एसडीएम ने तीन मिट्टी लदे ट्रैक्टर पकड़े, सीज

Tue, 09 Apr 2024 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news illigle mining
कुसमरा/मैनपुरी। कस्बा के नगला भूपति में मिट्टी का खनन किए जाने की सूचना मिलने के बाद सोमवार की रात एसडीएम ने चौकी इंचार्ज के साथ दबिश दी। पुलिस को देख जेसीबी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। टीम ने मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर पकड़ने के बाद थाने लाकर सीज कर दिया गया।थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला भूपति स्थित एक खेत में सोमवार की रात जेसीबी से मिट्टी का खनन हो रहा था। मिट्टी खोदने के लिए जेसीबी लगी थी वहीं मिट्टी का ढोने के लिए कई ट्रैक्टर लगे थे। रात के अंधेरे में अवैध खनन का खेल चल रहा था। इसकी शिकायत किसी ग्रामीण ने एसडीएम किशनी प्रसून कश्यप से कर दी। सूचना मिलने के बाद एसडीएम चौकी पुलिस के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को आता देख जेसीबी से मिट्टी खोद रहा चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। रात अधिक होने के चलते कुछ ट्रैक्टर भी हाथ से निकल गए। पुलिस ने मिट्टी से लदे तीन ट्रैक्टर पकड़ लिया। मिट्टी लदे तीनों ट्रैक्टर को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। वहां खनन अधिकारी के आने के तीनों ट्रैक्टर सीज किए जाने की कार्रवाई की गई। एसडीएम प्रसून कश्यप ने बताया कि रात में खनन की सूचना मिली थी। तीन ट्रैक्टर रास्ते में मिट्टी से लदे पकड़े गए थे, जो सीज कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

पैक्सफेड चेयरमैन के भट्ठे पर मिट्टी डालने की है चर्चा
क्षेत्र में चर्चा है कि खनन करके नगला भूपति स्थित पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य के भट्ठे पर मिट्टी डाली जा रही थी। वहीं पैक्सफेड चेयरमैन का कहना है कि उनका इससे कोई वास्ता नहीं है। जो ट्रैक्टर पकड़े गए हैं वह भी उनके नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed