Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news girl abducted

Agra News: शादी करने के लिए छात्रा को अगवा कर ले गए आरोपी

Sun, 12 May 2024 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news girl abducted
मैनपुरी। शहर में देवी रोड के पास एक मकान में किराए पर रहने वाली बीकॉम की छात्रा को नामजद अपने परिजन व अन्य सहयोगियों के साथ अगवा कर ले गया। छात्रा के परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपी पुत्री से जबरन शादी करना चाहता है। पुत्री के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है। रविवार को पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति किराए के मकान में बच्चों की पढाई के लिए रह रहे हैं। 17 अप्रैल को उनकी 19 वर्षीय पुत्री जो कि एक डिग्री कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। वह रात के समय घर में सो रही थी। तभी जनपद फर्रुखाबाद के हमीरखेड़ा निवासी शांतनू चौहान उर्फ गोलू अपने पिता शैलेंद्र सिंह, अनिकेत ठाकुर, आकाश ठाकुर निवासी नई बस्ती खरपरी, विकास ठाकुर निवासी भोजपुरा कोतवाली, दीपक निवासी हमीरखेड़ा उनकी पुत्री को जबरन शादी के लिए घर से अपहरण कर ले गए। देर रात जब वह घर लौटे तो पुत्री के अपहरण के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि 19 अप्रैल को पुत्री के अपहरण के संबंध में कोतवाली में शिकायत भी दी थी। जानकारी करने के बाद अनिकेत ठाकुर, शैलेंद्र सिंह, आकाश ठाकुर, विकास से संपर्क किया। इन लोगों ने दो दिन में पुत्री को वापस लाने का वादा किया। लेकिन दिन बीतने के बाद यह लोग टाल मटोल करने लगे। उन्हें पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका है। पिता की ओर से पुलिस को सभी आरोपियों के फोन नंबर भी उपलब्ध कराए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed