{"_id":"689e50333679f878580f63d6","slug":"mainpuri-news-father-killed-son-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-143296-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पिता ने कीटनाशक पिलाकर दो साल के बेटे को छत से नीचे फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पिता ने कीटनाशक पिलाकर दो साल के बेटे को छत से नीचे फेंका, मौत
विज्ञापन
14 एडीवीटी फोटो उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली (इंडियन आयल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पत्नी से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार दोपहर अपने दो साल के बेटे को पहले कीटनाशक पिलाया, फिर छत से नीचे फेंककर उसकी हत्या कर दी। घटना बिछवां थाना क्षेत्र के गांव चिटौआ की है। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और वह बेटे को अपना नहीं मानता था।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी राजबहादुर को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी अरुण कुमार और सीओ भोगांव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने दो वर्षीय ललित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में देर रात तक केस दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी।
गांव चिटौआ निवासी राजबहादुर बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अपनी पत्नी यमुनावती से झगड़ रहा था। पत्नी डरकर घर के बाहर आकर बैठ गई और कपड़े धोने लगी। राजबहादुर ने अंदर से गेट बंद कर लिया और छत पर चढ़ गया। वहां उसका छोटा बेटा ललित खेल रहा था। राजबहादुर ने उसे पकड़ लिया और छत से फेंकने की धमकी देने लगा। उससे छत पर रखी कीटनाशक बच्चे को पिला दी और फिर ललित को छत से नीचे फेंक दिया। सीसी सड़क पर गिरते ही बच्चे की गर्दन टूट गई। आनन-फानन परिजन व ग्रामीण बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
छत पर चाकू लेकर बैठ गया, 50 रुपये की तंबाकू मंगवाने पर उतरा
बच्चे की मौत के बाद राजबहादुर छत पर ही चाकू लेकर बैठा रहा और किसी को भी पास आने पर खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता रहा। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर आई लेकिन राजबहादुर की हरकतों को देखते हुए थोड़ी देर के लिए पीछे हट गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ से काम लिया और उसे लालच देकर नीचे उतारने की कोशिश की। उन्होंने उसे 50 रुपये की केसरिया तंबाकू मंगाकर खिलाने का वादा किया। उधर, पुलिस ने उसे गिरफ्तार न करने की बात कहते हुए वापस लौटने का नाटक किया। इस पर राजबहादुर गेट खोलकर नीचे आ गया। तभी ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पहले भी कर चुका है ऐसी हरकतें
राजबहादुर की बहन लक्ष्मी ने बताया कि भाई की शादी सात साल पहले नगला गोपी, जसरथपुर (एटा) की यमुनावती के साथ हुई थी। यमुना को पहला बेटा अंकुश और दूसरा ललित हुआ। राजबहादुर शराब का आदी है और सनकी मिजाज का है। यमुनावती के चरित्र पर शक करता था। कहता था कि ललित उसकी औलाद नहीं है। परिवार के ही एक सदस्य के साथ संबंध होने का आरोप लगाता है। यह पहला मौका नहीं था जब राजबहादुर ने ऐसी हरकत की हो। वह पहले भी अपनी पत्नी यमुनावती पर दरांती और हंसिया से हमला कर चुका है। एक बार पुलिस जब उसे पकड़ने गई थी, तो उसने छत से ईंटें फेंकनी शुरू कर दी थीं।
शराब के लिए पैसे न देने पर शुरू हुआ था झगड़ा
राजबहादुर तीन दिन पहले वह अपनी पत्नी को उसके मायके से बुलाकर लाया था। बृहस्पतिवार को वह खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने जा रहा था। जाते समय उसने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे। पत्नी ने पैसे देने से मना किया। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हुआ था। इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। यमुनावती का कहना है कि पति के आरोपों और यातनाओं से तंग आकर वह ससुराल के बजाए मायके अधिक रहती थी। इस मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए अपने बेटे की हत्या का बदला कानून के जरिये लेगी। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।