{"_id":"6813cd3148a4d83bd60cc2ce","slug":"mainpuri-news-farmer-suiside-debt-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-136442-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गांव कैल्टी में किसान ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गांव कैल्टी में किसान ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
प्रमोद
- फोटो : file
किशनी। ग्राम पंचायत मनिगांव के गांव कैल्टी के रहने वाले एक किसान ने बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने बताया कि किसान ने कर्ज ले रखा था। कर्ज देने वाले परेशान कर रहे थे। इधर फसल में भी नुकसान हो गया था। जिस वजह से किसान ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।थाना क्षेत्र के गांव कैल्टी निवासी किसान प्रमोद कुमार जाटव (32) का शव बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर लटका मिला। परिजन मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने परिजन से जानकारी ली। वहां रवि कुमार ने बताया कि भाई प्रमोद के ऊपर कई लोगों का कर्ज हो चुका था। उसने अपने निजी व कुछ रुपया खेती में भी लगाया था। मगर इस बार फसल में भी नुकसान हो गया था। रुपये न वापस कर पाने व आए दिन तगादा करने वाले उसे परेशान कर रहे थे। जिस वजह से परेशान होकर सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हादसे के बाद किसान के घर में मातम छाया हुआ है। प्रभारी निरीक्षक थाना करहल ने कहा कि परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। काफी समझाने के बाद वह लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। खुदकुशी की वजह क्या रही। उसके कारणों की जांच की जाएगी। वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।
-- -- -- -
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर की जांच
गांव नगला कैल्टी में किसान का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर की जांच
गांव नगला कैल्टी में किसान का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन