फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news fake medicine health department

Agra News: स्टेरॉइड से लेकर एंटीबायोटिक तक सब कुछ था नकली

Sun, 19 Mar 2023 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news fake medicine health department
मैनपुरी। शुक्रवार शाम को कुरावली और एटा से बरामद नकली दवाओं में स्टेरॉइड से लेकर एंटीबायोटिक तक सब कुछ नकली था। इनमें मुख्य रूप से वे दवाएं शामिल थीं, जिनकी मांग वर्तमान में अधिक है। ये सभी दवाएं ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर ही थीं। टीम ने नकली दवाओं के दस नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद न्यायालय में मुकदमा भी दायर किया जाएगा। सचिन मेडिकल स्टोर कुरावली और एटा में नेमीनाथ मेडिकल स्टोरे बावसा पर औषधि निरीक्षकों की टीम ने छापा मारा तो उनके होश उड़ गए। स्टेरॉइड डिकेडराबोलिन इंजेक्शन का यहां बड़ा स्टॉक था। ये दवा आमतौर पर लाइसेंस धारक मेडिकल स्टोर संचालक भी बेचने से बचते थे। दरअसल इसका पूरा ब्योरा रजिस्टर में रखना पड़ता है। लेकिन जब टीम ने पैकिंग और लॉट नंबर चेक किए तो सभी पर अलग-अलग थे। जानकारी जुटाने पर ये साबित हो गया कि ये स्टेरॉइड इंजेक्शन भी नकली है।
विज्ञापन

वहीं इसी तरह एंटीबायोटिक इंजेक्शन मोनोसेफ-ओे और जिफी टैबलेट भी नकली पाई गई। वर्तमान में बदलते मौसम की बीमारियों में एंटीबायोटिक की मांग अच्छी है। इसी के चलते बाजार में नकली एंटीबायोटिक खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन भी टीम ने कार्रवाई के दौरान बरामद किया। सभी दवाओं के कुल दस नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विक्रेताओं के विरुद्ध न्यायालय में भी मुकदमा दायर किया जाएगा। इसके साथ ही जिन नामी कंपनियों की नकली दवाएं मिली हैं, उन्हें भी नोटिस भेजकर इसकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें अपना पक्ष रखने का भी मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली दवाओं के व्यापार की खंगाली जा रही जड़ें
जिले में नकली दवाओं का व्यापार सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की नींद भी टूट गई है। अब मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा और इटावा समेत आसपास के जिलों में औषधि निरीक्षक सक्रिय हो गए हैं। अब नकली दवाओं के व्यापार की जड़े खंगाली जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार आगरा से ये नकली दवाओं का कारोबार चलने की सूचना मिल रही है। जल्द ही टीम बड़ी कार्रवाई कर सकती है।


ये दवाएं की गईं बरामद कुरावली और एटा में छापा मारकर बरामद की गई दवाओं में डिकेडराबोलिन इंजेक्शन, पैंटॉप डीएसआर कैप्सूल, मोनोसेफ ओ इंजेक्शन, जिफी टैबलेट, क्लेवाम 625 टैबलेट, डाइक्लेफेनेक इंजेक्शन, प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed