{"_id":"691e1f9fcc20c835aa04f693","slug":"mainpuri-news-electric-house-new-agra-news-c-174-1-mnp1002-149116-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 61 करोड़ रुपये से बनेगा नया बिजली घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 61 करोड़ रुपये से बनेगा नया बिजली घर
विज्ञापन
फोटो 20 दक्षिणांचल विद्युत वितरण मंडल कार्यालय, मैनपुरी।
मैनपुरी। विद्युत निगम के बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत 61 करोड़ रुपये की लागत से जनपद की बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। निगम की ओर से उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को प्रस्ताव भेजकर मंजूरी मांगी है। बिजनेस प्लान के तहत परौंख में बिजली घर का निर्माण कराया जाएगा। प्रभारी अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने बताया है कि बिजनेस प्लान 2026-27 की तैयारी के लिए सभी अधिशाषी अभियंता, उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। प्रस्ताव प्राप्त कर उच्च अधिकारियों को भेज दिए गए है।
उन्होंने बताया कि विभाग ने प्रत्येक बिंदु पर समीक्षा कर प्रस्ताव तैयार किए हैं। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके और प्रस्ताव में खास कर ओवर लोडिंग की समस्या को दूर करने का पूरा प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि कारपोरेशन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगे के कार्रवाई की जाएगी।
-- --
बिजनेस प्लान के तहत प्रस्तावित कार्य
- परौंख में नए बिजली घर का निर्माण
- उपकेंद्र भाेगांव, सुल्तानगंज और घिरोर में नई 33 केवी लाइनों का निर्माण
- 15 उपकेंद्रों के पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि
- 14 नई 11 केवी लाइनों का निर्माण
- 394 विभिन्न क्षमता के गांव, कस्बों में रखे वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि
- 92 अतिरिक्त नए वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना
- 33 केवी 18 लाइनों का सुदृढ़ीकरण
- 11 केवी 152 लाइनों का सुदृढ़ीकरण
- 131 एलटी लाइनों का सुदृढ़ीकरण