{"_id":"641605480a6c276fed0e4cd4","slug":"mainpuri-news-copy-cheaking-up-board-exam-mainpuri-news-c-25-1-94918-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के पहले दिन 821 परीक्षक रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के पहले दिन 821 परीक्षक रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। प्रथम दिन 821 परीक्षक और 29 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। प्रथम दिन 10337 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में पहले दिन परीक्षकों की संख्या काफी कम देखी गई। मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों की देख रेख में मूल्यांकन कार्य का शुभारंभ सभी केंद्रों पर आदर्श उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के साथ हुआ। पहले दिन राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर तैनात किए गए 38 उप प्रधान परीक्षकों में से 33 उपस्थित हुए जबकि 308 परीक्षकों में से मात्र 157 ही उपस्थित हुए 151 परीक्षक अनुपस्थित रहे। यहां इंटरमीडिएट की 1630 उत्तर पुस्तिकाओं का पहले दिन मूल्यांकन हुआ। नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर पहले दिन सभी 33 उप प्रधान परीक्षक उपस्थित हुए जबकि 308 परीक्षकों में से 123 परीक्षक ही उपस्थित हुए 182 परीक्षक अनुपस्थित रहे। यहां इंटरमीडिएट की सर्वाधिक 5707 उत्तर पुस्तिकाओं का प्रथम दिन मूल्यांकन हुआ।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर पहले दिन 46 में से 36 उप प्रधान परीक्षक उपस्थित हुए जबकि 435 परीक्षकों में से मात्र 185 परीक्षक उपस्थित हुए, 250 परीक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंचे। यहां पहले दिन 1000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जैन इंटर कॉलेज करहल पर पहले दिन 527 में से 346 परीक्षक उपस्थित हुए 171 परीक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंचे। यहां 54 उप प्रधान परीक्षक में से पहले दिन 40 उपस्थित हुए।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने शनिवार को पहले दिन ही यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के दौरान सभी चारो केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षकों को आदर्श मूल्यांकन के संबंध में जानकारी दी। परीक्षकों को बताया कि कोई भी परीक्षक मोबाइल लेकर मूल्यांकन करने नहीं आएगा।
जीव विज्ञान के परीक्षक करें संपर्क
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की प्रधानाचार्य सुमन यादव ने जिलेे के बीएससी बीएड शिक्षकों से हाईस्कूल विज्ञान भाग जीव विज्ञान के मूल्यांकन में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि अर्हता रखने वाले शिक्षक जरूरी अभिलेखों के साथ उनके कॉलेज में संपर्क करें