फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news cleaness survay ghiror

Agra News: स्वच्छ सर्वेक्षण में घिरोर नगर पंचायत ने मारी बाजी प्रदेश में पाई 36वीं रैंक

Thu, 17 Jul 2025 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news cleaness survay ghiror
मैनपुरी। स्वच्छता सर्वेक्षण की बृहस्पतिवार को जारी हुई रैंक में घिरोर नगर पंचायत ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। घिरोर प्रदेश में 36वीं रैंक हासिल की है। नगर पंचायत किशनी 552 रैंक के साथ सबसे पीछे है।
विज्ञापन

जिले में एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायत हैं। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जारी की गई रैंकिंग में घिरोर नगर पंचायत को प्रदेश में 36वीं रैंक मिली है, जबकि देश में 199वीं रैंक मिली है। नई नगर पंचायत बरनाहल पहली बार स्वच्छता सर्वेक्षण में शामिल हुई, जिसे प्रदेश में 174वीं और देश में 469वीं रैंक मिली। किशनी को प्रदेश में 552वीं जबकि देश में 862वीं रैंक प्राप्त हुई है। वहीं, कुरावली को प्रदेश में 215वीं और देश में 401वीं रैंक मिली है। भोगांव को 217वीं रैंक प्रदेश और 403वीं देश में मिली है। ज्योंंती खुडिया को 223वीं रैंक प्रदेश और 511वीं देश में मिली है। कुसमरा को 324वीं रैंक प्रदेश और देश में 601वीं रैंक मिली है। बेवर को 369वीं रैंक प्रदेश और देश में 560वीं रैंक मिली है। करहल को 524वीं रैंक प्रदेश और देश में 749वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed