फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news bhogaun high tesion line death

Agra News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया भैंसरोली का युवक, मौत

Sun, 08 Sep 2024 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news bhogaun high tesion line death
भोगांव। गांव भैंसरोली में घर की रंगाई-पुताई के बाद लोहे के गाटर पर रंग करने के दौरान अचानक गाटर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। तीव्र करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक के मृत घोषित करने के बाद परिजन में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी शिशुपाल सिंह (38) शटरिंग लगाने का काम करता था। रविवार को वह अपने घर में दरवाजों की रंगाई का कार्य कर रहा था। दरवाजे का काम पूरा होने के बाद वह घर के पीछे रखी शटरिंग में लगने वाले लोहे के गाटर को रंगने के लिए उठा कर ले आया। रंगाई करने के बाद वह गाटर को सूखने के लिए उठाकर कर सीधा रखने लगा। तभी गाटर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। गाटर में प्रवाहित हुए तीव्र करंट की चपेट में आकर युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक को अचेत पड़ा देख परिजन में अफरातफरी मच गई। युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed