फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MAINPURI NEWS bdo notice uneligible selected

Agra News: 31 अपात्रों को आवास देने पर बीडीओ को नोटिस जारी

Fri, 31 Mar 2023 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS bdo notice uneligible selected
मैनपुरी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में बीडीओ किशनी ने अपात्रों का चयन कर भेज दिया। एक शिकायत पर हुई जांच में मामला सामने अपने पर सीडीओ ने सख्त रुख अपनाया है। सीडीओ ने बीडीओ किशनी महेश त्रिपाठी को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। मामला विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत दुम्हार का है। कुछ दिन पूर्व मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार से गांव नगला दिनू निवासी सोनू ने एक शिकायत की थी। इसमें कहा था कि ग्राम पंचायत दुम्हार में कुल 48 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्र दिखाया गया है। लेकिन इसमें से अधिकांश लोग अपात्र हैं। सीडीओ ने शिकायत की जांच जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह को सौंपी थी। जांच में पाया कि कुल 48 लाभार्थियों में से 31 अपात्र हैं। जांच रिपोर्ट आने पर सीडीओ ने बीडीओ किशनी महेश त्रिपाठी को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। निर्धारित समय में स्पष्टीकरण न देने या संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed