फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri navodaya girl murder case SIT to conduct narco test on son of Excise Minister Ramnaresh Agnihotri

मैनपुरी नवोदय छात्रा हत्याकांड: आबकारी मंत्री के पुत्र का नार्को टेस्ट कराएगी एसआईटी, कोर्ट ने दी अनुमति

Thu, 03 Mar 2022 05:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Mar 2022 05:28 PM IST
सार

मैनपुरी में 16 सितंबर 2019 को जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच दोबारा गठित की गई एसआईटी कर रही है। 

विज्ञापन
Mainpuri navodaya girl murder case SIT to conduct narco test on son of Excise Minister Ramnaresh Agnihotri
मैनपुरी नवोदय छात्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवोदय छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले की जांच कर रही एसआईटी आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री का नार्को टेस्ट कराएगी। एसआईटी के सदस्य एएसपी ज्ञानेंद्र नाथ के आवेदन पर सुनवाई करने के बाद स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम ने अनुमति दे दी है। इसके बाद एक बार फिर नवोदय कांड सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में फंदे से लटका मिला था छात्रा का शव 

भोगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा की 16 सितंबर 2019 को मौत हो गई थी। छात्रा का शव हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला था। छात्रा के माता-पिता ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  पोस्टमार्टम के दौरान तैयार की गई स्लाइड जांच में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इस मामले में एसआईटी टीम जांच कर रही है। 

विज्ञापन

स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट ने दी अनुमति

गुरुवार को एसआईटी टीम के सदस्य एएसपी ज्ञानेंद्र नाथ ने स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम की कोर्ट में आबकारी मंत्री के बेटे अंकुर अग्निहोत्री का नार्को टेस्ट कराने के लिए आवेदन किया। अभियोजन का पक्ष रखते हुए संयुक्त निदेशक अभियोजन डीके मिश्रा तथा सहायक शासकीय अधिवक्ता अनूप कुमार यादव ने नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मांगी। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम ने अभियोजन पक्ष की दलीलों से सहमत होकर अंकुर अग्निहोत्री का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर ने भी जताई सहमति

एसआईटी टीम द्वारा दिए गए नोटिस के बाद अंकुर अग्निहोत्री भी गुरुवार को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम की कोर्ट में उपस्थित हुए। अपने अधिवक्ता अजय कृष्ण पांडेय के माध्यम से न्यायालय में अपना पक्ष रखते हुए अपना नार्को टेस्ट कराने पर सहमति जताई। अब एसआईटी टीम उनका टेस्ट अहमदाबाद के नार्को टेस्ट सेंटर में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कराएगी।

राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा- अंकुर अग्निहोत्री

आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के पुत्र और उनके प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने गुरुवार की शाम को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि उनको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। जब से घटना हुई उनका नाम कहीं नहीं था। फरवरी 2022 में एसआईटी ने उनका नाम अचानक शामिल कर दिया। उनका इस वारदात से कोई लेना-देना नहीं है। 

पुलिस को दिए गए बयानों में उनका नाम नहीं था। एसआईटी जांच के लिए जहां बुलाएगी वहां जाऊंगा। एसआईटी जो भी टेस्ट कराना चाहती है उसके लिए मैं तैयार हूं। मामले का पारदर्शी तरीके से खुलासा होना चाहिए। हम पीड़ित परिवार की मदद को तैयार हैं। नार्को टेस्ट के लिए मैंने खुद न्यायालय में अपनी सहमति दी है। 

करीब डेढ़ सौ लोगों के हो चुके हैं टेस्ट

एसआईटी दुष्कर्म की पुष्टि के लिए डेढ़ सौ के करीब लोगों का टेस्ट करा चुकी है। करीब चार सौ से अधिक लोगों के कॉल डिटेल ट्रेस किए गए। करीब 500 से अधिक संदिग्धों के डीएनए जांच कराई जा चुकी है। वहीं 160 से अधिक के लाई डिटेक्टर टेस्ट कराए जा चुके हैं। 

27 संदिग्धों की ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट भी एसआईटी द्वारा अब तक कराए जा चुके हैं। वहीं कार्रवाई के तौर पर एसआईटी नवोदय विद्यालय की तत्कालीन प्रधानाचार्या सुषमा सागर को जेल भेज चुकी है। बावजूद इसे अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed