{"_id":"6390c9a792ca6e14aa2a01b9","slug":"mainpuri-lover-made-pressure-to-have-a-relationship-with-friends-mainpuri-news-agr556050553","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी : प्रेमी ने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी : प्रेमी ने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए बनाया दबाव
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती पर प्रेमी ने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया, ऐसा न करने पर अंतरंग पलों का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की, एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले एक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। नजदीकियां बढ़ती गईं और दोनों के बीच संबंध भी बने। इस दौरान प्रेमी ने छिपकर अंतरंग पलों की वीडियो भी बना ली। अब प्रेमी उस पर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
इसके बाद से उसने प्रेमी से मिलना जुलना बंद कर दिया। करीब दो माह बाद जब वह स्कूल जा रही थी, तब उसे जबरन रोक कर साथ बनाया गया वीडियो दिखाया, कहा कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो यह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक अपराध