फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri interlocking brick dealer found dead in hotel room in etah

Etah: होटल में मिला मैनपुरी के इंटरलॉकिंग ईंट कारोबारी का शव, कमरे में मिली शराब की खाली बोतलें

Wed, 25 May 2022 07:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 May 2022 07:02 PM IST
सार

इंटरलॉकिंग ईंट कारोबारी मंगलवार रात दो लोगों के साथ होटल के कमरा नंबर 102 में ठहरा था। बुधवार तड़के वह मृत मिला। उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।  
 

विज्ञापन
Mainpuri interlocking brick dealer found dead in hotel room in etah
कारोबारी के साथी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जीटी रोड स्थित एक होटल में बुधवार को इंटरलॉकिंग ईंट कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मैनपुरी के बेवर थाना के गांव चांदपुर निवासी कारोबारी सुधीर सिंह (48) दो लोगों के साथ मंगलवार रात को होटल के एक कमरे में रुका था। सुबह मृत मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन


कारोबारी सुधीर सिंह का ईंट कारखाना गांव में ही है। मंगलवार रात को वह अपने फुफेरे भाई शिवलखन के साथ एटा आया था। शहर में बागवाला थाना क्षेत्र के गांव जमलापुर निवासी रिश्तेदार सुनील सिंह राठौर से मिला। तीनों लोग मंगलवार की रात शहर के जीटी रोड स्थित एक होटल में करीब साढ़े आठ बजे पहुंचे। वहां रुकने के लिए उन्होंने कमरा नंबर 102 लिया। 

विज्ञापन

कमरे से मिलीं शराब की बोतलें 

होटल में सुनील सिंह के मोहल्ला शांतिनगर निवासी तीन रिश्तेदार मिलने आए। इसके बाद इन सभी छह लोगों ने खाना खाया। कमरे में शराब की खाली बोतलें भी पाई गई हैं। रात 11 बजे शहर निवासी तीनों व्यक्ति अपने घरों को चले गए। जबकि अन्य तीनों कमरे में सो गए। सुबह करीब 4:30 बजे शिवलखन की आंख खुली तो सुधीर को आवाज दी, कोई प्रतिक्रिया न होने पर उसे हिलाया, लेकिन वह मृत मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mainpuri interlocking brick dealer found dead in hotel room in etah
सुधीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
होटल में कारोबारी की मौत की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी कालू सिंह सहित कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को होटल पहुंचे मृतक के भतीजे विश्वप्रताप ने बताया कि गांव में परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। इस मामले में विरोधी पक्ष ने थाना बेवर में सुधीर सिंह, उसके भाई प्रदीप प्रताप व भतीजे सूर्यप्रताप पर 307 में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। 

एक व्यक्ति से मिलनए आए थे एटा  

पांच मई को प्रदीप और सूर्यप्रताप को पुलिस ने ईंट प्लांट से गिरफ्तार कर लिया। उसी मामले में सुधीर एक व्यक्ति से सिफारिश कराने एटा आए थे, जिससे निष्पक्ष जांच हो सके। विश्वप्रताप ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे चाचा सुधीर से बात हुई थी। बुधवार सुबह 4:45 बजे शिवलखन की कॉल आई। बताया कि सुधीर की मौत हो गई है। विश्वप्रताप ने शक जताया है कि सुधीर को खाने में कुछ दिया गया है, जिससे मौत हुई है। 

फॉरेसिंक टीम ने लिए नमूने

फॉरेसिंक टीम ने नमूने लिए। डॉग स्क्वायड और एसओजी टीम ने भी जांच की। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सीओ सिटी ने कमरे में मिली शराब की बोतलों को स्कैन करके देखा। होटल स्टाफ ने बताया कि रेलवे रोड स्थित एक ठेके से शराब आई थी। सीओ सिटी ने मंगलवार रात खाने के दौरान मृतक सहित उन लोगों के साथ बैठे रहे होटल के एक कर्मचारी से भी पूछताछ की। मृतक के मोबाइल को कब्जे में लिया। वहीं मृतक के साथियों से सवाल किया कि दो घंटे बाद पुलिस को सूचना दी, तुरंत क्यों नहीं दी ?

गांव के लोगों से है पुरानी रंजिश

विश्वप्रताप ने बताया कि उसके गांव और पड़ोस के गांव के लोगों से परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। 2008 में उसके पिता और 2016 में उसके बड़े भाई सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। होली के दिन भाई को पेट में गोली मारी गई थी। न्यायालय में मामलों की सुनवाई चल रही है। इसी के चलते आरोपियों ने फरवरी 2022 में हम लोगों पर 307 का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया था, जिससे वो फैसले लिए दबाव बना सकें और दबाव बना भी रहे थे। 

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि कारोबारी दो अन्य लोगों के साथ होटल के एक कमरे में रुका था, जहां उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed