फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri girl refuse to marry

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती के साथ परिजनों ने किया ये बर्ताव, फिर उसने किया बड़ा फैसला

Thu, 22 Feb 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 22 Feb 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
mainpuri girl refuse to marry
marriage
मैनपुरी में एक युवती का विवाह घरवालों ने जिस लड़के से तय किया है। वह लड़की उम्र से काफी बड़ा है। युवती ने इसका विरोध किया। 
विज्ञापन


लोकलाज के डर से भाई ने कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। बुधवार को थाने पहुंची युवती ने कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती। वह प्रेमी के साथ ही शादी करेगी।

एक गांव निवासी युवती की शादी जीजा ने अपने ही गांव निवासी एक युवक के साथ तय करने की बात कही थी। उस युवक से जब बात होने लगी और दोनों ने शादी का फैसला ले लिया। 

तो जीजा ने शादी कराने से इनकार कर दिया। लड़की की उम्र से बड़े एक व्यक्ति के साथ शादी तय कर दी गई। कुछ ही दिन में उसकी बारात भी आनी है। जब उसने घरवालों से कहा कि वह प्रेमी के साथ ही शादी करेगी। 

तो भाई ने उसे कमरे में बंद कर बुरी तरह से मारपीट की।  बुधवार को किसी तरह थाना कोतवाली पहुंची युवती का कहना था कि उसके प्रेमी के साथ उसके फेरे करवा दो।

वह अपनी  उम्र से बडे़ व्यक्ति के साथ शादी नहीं करना चाहती है। पुलिस ने उसकी आपबीती सुनने के बाद मामले की जांच चौकी सिविल लाइन इंचार्ज चंद्रपकाश को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed