{"_id":"5a35162e4f1c1bc5668b5466","slug":"mainpuri-girl-developed-rape-proof-undergarment-for-woman-safety","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को दुष्कर्म से बचाएगा ये अंडरगारमेंट, ईजाद करने वाली छात्रा ने बताईं इसकी खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को दुष्कर्म से बचाएगा ये अंडरगारमेंट, ईजाद करने वाली छात्रा ने बताईं इसकी खूबियां
आशीष दीक्षित/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
अंडरगारमेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में महिलाओं और बेटियों के साथ लगातार हो रहीं दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए मैनपुरी की एक छात्रा ने एक अंडरगारमेंट तैयार किया है। तकनीकी के इस्तेमाल से यह आधुनिक अंडरगारमेंट ईजाद करने वाली छात्रा का दावा है कि इससे कई हद तक महिलाओं की रक्षा हो सकेगी।
मूल रूप से फर्रुखाबाद के गांव नगला सबल निवासी बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा शीनू कुमारी वर्तमान में मैनपुरी में रह रहीं हैं। किसान परिवार में जन्मी शीनू वैसे यूं तो बायोलॉजी की छात्रा हैं लेकिन उन्होंने सेल्फ स्टडी की बदौलत एक आधुनिक अंडरगारमेंट तैयार किया है।
इसे रेप प्रूफ बताने वाली शीनू ने अंडरगारमेंट में सेंसर और ऑडियो रिकॉर्डर लगाए हैं। अमर उजाला से बाचीत में शीनू ने बताया कि यह वस्त्र नारी सुरक्षा के लिए एक कवच है। यह दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने में बेहद कारगर साबित होगा।

ऐसे करता है काम
शीनू कुमारी के अनुसार उन्होंने अंडरगारमेंट में ब्लेड प्रूफ कपड़े का इस्तेमाल किया है जिसे आसानी से काटा या फाड़ा नहीं जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने इसमें सेंसर लगाए हैं जिससे आपातस्थिति में पुलिस को सूचना पहुंच जाएगी।
सेंसर के अलावा अंडरगारमेंट में एक ऑडियो रिकॉर्डर भी है जो छात्रा के किसी वहशी के चंगुल में फंस जाने पर उस वहशी की आवाज रिकॉर्ड कर लेगा। इसके बाद में पुलिस कार्रवाई में इस्तेमाल किया जा सकता है। अंडर गारमेंट में ये सारे गैजेट पासवर्ड प्रोटेक्टेड हैं जो पासवर्ड से ही आपरेट हो सकेंगे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने की सराहना
शीनू कुमार ने बताया कि अपने इस प्रयोग को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के सामने भी प्रदर्शित कर चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री ने इसकी सराहना की है और इसे अहमदाबाद में तकनीकी विशेषज्ञों के पास भेजा है।
वहीं शुक्रवार को शीनू ने अपने प्रयोग का मैनपुरी के डीएम और शनिवार को एसएसपी के सामने भी प्रदर्शन किया। शीनू चाहती हैं कि सरकार अगर उनकी मदद करे तो यह प्रयोग उत्पाद का रूप लेकर महिला सुरक्षा में अहम भूमिका निभा सकता है।