फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri, Firozabad and Mathura won their respective matches in the Anil Katara Memorial State Volleyball Competition.

Agra News: औरैया को हराकर वॉलीबॉल के सेमीफाइनल में बाह, अनिल कटारा स्मृति स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मैनपुरी, फिरोजाबाद एवं मथुरा ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Mon, 20 Apr 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri, Firozabad and Mathura won their respective matches in the Anil Katara Memorial State Volleyball Competition.
स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता
बाह। जूनियर हाईस्कूल बाह के मैदान पर आयोजित अनिल कटारा स्मृति स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में औरैया को 2-0 से हराकर बाह की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले औरैया ने मटसेना को 15-11, 15-13 के अंतर से, फिरोजाबाद ने नगला खंगर को 15-11, 15-12 के अंतर से, मैनपुरी ने इटावा को 15-7, 15-9 के अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच मथुरा एवं मैनपुरी की बालिका टीम के बीच खेला गया, जिसमें मथुरा ने 15-10, 15-12 से जीत दर्ज करने के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लिया। निर्णायक अल्केंद्र जादौन, सर्वदमन सिंह भदौरिया, कमेंटेटर वसीम पठान, स्कोरर सौम्य एवं श्रेयस रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रवक्ता रहे अनिल कटारा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि खेल और खिलाड़ियों को केंद्र और प्रदेश सरकार बढ़ावा दे रही है। खिलाड़ी खेल कोटे में नौकरी पा रहे हैं। बाह क्षेत्र के खिलाड़ियों ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। वॉलीबॉल के क्षेत्र में बाह की प्रतिभाएं देश प्रदेश में छाई हुई हैं। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरिओम पांडेय, हरवीर सिंह गुर्जर, गौरव पचौरी, देवेंद्र कटारा, गौरव भदौरिया, शाहिद महक, शिवराम शांति, रौकी तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed