फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri firing case IG said attackers will be arrested soon

मैनपुरी गोलीकांड: आईजी ने घायल सिपाही का जाना हाल, कहा- जल्द गिरफ्तार होंगे हमलावर

Sun, 08 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri firing case IG said attackers will be arrested soon
आईजी ए. सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र की कार पर हुए हमले में गनर के घायल होने के मामले में शनिवार की सुबह आईजी आगरा रेंज मैनपुरी पहुंचे। एसपी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के संबंध में अब तक की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। मेडिकल कॉलेज जाकर घायल सिपाही का हालचाल जाना। आईजी ने कहा कि जल्द ही साजिशकर्ता और हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय मदन चौहान के पुत्र शिवम चौहान की कार पर शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन के सामने अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। गोली लगने से सरकारी गनर हरेंद्र कुमार घायल हो गया था। वारदात के वक्त शिवम चौहान कार में नहीं थे। शनिवार को इस मामले में आईजी आगरा रेंज ए. सतीश गणेश मैनपुरी पहुंचे। करीब आधा घंटा तक उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। साथ ही एसपी से अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन



संंबंधित खबर- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र की कार पर बरसाईं गोलियां, गनर घायल, पिता की हो चुकी है हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आईजी सर्किट हाउस पहुंचे और एसपी, एएसपी, सीओ सिटी को वारदात खुलासे को लेकर दिशा निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि पुलिस जल्द से जल्द साजिशकर्ता व हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। कहा कि पांच टीमें लगातार हमलावरों की तलाश में जुटी हुई हैं। आईजी आधा घंटा रुकने के बाद लौट गए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज सैफई जाकर घायल सिपाही का हालचाल जाना। 

छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

भाजपा नेता के पुत्र की कार पर हुए हमले के मामले में छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिवम चौहान ने तहरीर में कहा है कि हमलावर उन्हें मारने आए थे। कार में न होने के चलते गनर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एक हमलावर पर ही गई नजर

चालक शरीफ खान ने पुलिस को बताया कि हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहे थे। वह छिपकर अपनी जान बचाए हए था। गोलियों की आवाज सुनकर वह दहशत में था। इस बीच एक हमलावर को ही वह देख सका। वह भी चेहरे पर मास्क लगाए हुए था। उसके हाथ में पिस्टल थी। मास्क लगाए होने की वजह से वह उसे सही ढंग से पहचान भी नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed