फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri DM gave instructions deposit the licensed weapons due to  mainpuri by election 2022

Mainpuri By Election 2022: मैनपुरी DM के निर्देश, लाइसेंसी असलाह कराएं जमा, इन्हें जिला बदर कर करें पाबंद

Sun, 06 Nov 2022 09:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 09:05 PM IST
सार

सीडीओ विनोद कुमार ने कहा कि चेकिंग के दौरान 50 हजार से अधिक की नगदी मिलने पर यदि व्यक्ति साक्ष्य प्रस्तुत न कर सके तो नियमानुसार धनराशि की जब्तीकरण की कार्रवाई करें।

विज्ञापन
Mainpuri DM gave instructions deposit the licensed weapons due to  mainpuri by election 2022
मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कलक्ट्रेट सभागार हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को प्रभारी, सहायक अधिकारी के साथ जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बैठक की। उन्होंने कहा कि तलाशी के नाम पर किसी का शोषण न हो। टीम भावना से लोकसभा उप चुनाव में कर्मचारी काम करें। शिथिलता और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपचुनाव के महत्व को देखते हुए सभी अधिकारी पूर्ण मनोयोग से सौंपे गये दायित्वों को पूरा करें। उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था के लिए लगातार भ्रमणशील रहें। पूर्व के चुनावों में जिन व्यक्तियों द्वारा विघ्न डालने का प्रयास किया हो या चुनाव की शुचिता को भंग करने की कोशिश की हो, ऐसे लोगों को जिला बदर करके पाबंद करें। लाइसेंसी असलाह प्राथमिकता पर जमा कराएं। क्षेत्र की हर गतिविधि पर सरकारी तंत्र की नजर रहे। कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन न हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों, मतदान केंद्रों का स्थलीय भ्रमण कर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। किसी भी व्यक्ति का बेवजह शोषण न करें। सीडीओ विनोद कुमार ने कहा कि चेकिंग के दौरान 50 हजार से अधिक की नगदी मिलने पर यदि व्यक्ति साक्ष्य प्रस्तुत न कर सके तो नियमानुसार धनराशि की जब्तीकरण की कार्रवाई करें। बरामद राशि को कोषागार में जमा कराएं। 10 लाख से अधिक की राशि मिलने पर आयकर विभाग को सूचना दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रखें नजर 

सोशल मीडिया सैल प्रभारी सोशल मीडिया पर नजर रखें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र, एडीएम न्यायिक गणेश प्रसाद, सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल, डीसीएनआरएलएम पीसी राम, एसडीएम नवोदिता शर्मा, गोपाल शर्मा, अंजली सिंह, आरएन वर्मा, युगांतर त्रिपाठी, डिप्टी कलक्टर नरेंद्र सिंह, सीओ संतोष कुमार, संजय वर्मा, चंद्रकेश, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सुधीर कुमार भारद्वाज, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed