फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Demand for action in the case of indecent comment on SP MP Dimple Yadav

मैनपुरी : सपा सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी मामले में कार्रवाई की मांग

Tue, 29 Jul 2025 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Demand for action in the case of indecent comment on SP MP Dimple Yadav
मैनपुरी। सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की अभद्र टिप्पणी के मामले में सपा में रोष बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता की। इसमें बयान की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष रऊफ कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष एएच हाशमी, नासिर अली, बली मोहम्मद, महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी, सुमन दिवाकर, सोनी यादव, प्रियंका यादव और मीना जाटव सहित तमाम पदाधिकारियों ने इस मामले पर अपना रोष व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष रऊफ कुरैशी कहा कि इस्लाम धर्म के अनुसार यदि किसी पुरुष की निगाह किसी महिला पर पड़े और वह उसे दोबारा घूर कर देखे, तो वह गुनाह हो जाता है। उन्होंने कहा कि रशीदी के भाजपा के अपने मित्र अंसार को भेजे गए फोटो पर दी गई प्रतिक्रिया यह साबित करती है कि उसने फोटो को कई बार घूर कर देखा होगा।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि मौलाना ने न केवल भारतीय कानून के तहत अपराध किया है, बल्कि धार्मिक तौर पर भी उसने ऐसा गुनाह किया है, जिसकी माफी केवल डिंपल यादव ही दे सकती हैं। उन्होंने अभद्र टिप्पणी के लिए सख्त कानूनी और धार्मिक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed