फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri crime news student suicide

Agra News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने की खुदकुशी

Fri, 26 Jan 2024 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
mainpuri crime news student suicide
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव दुल्लापुर निवासी एक युवक ने बुधवार की देर रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव रसोई में फंदे पर लटका मिला। युवक शहर के मोहल्ला देवपुरा स्थित एक किराए के मकान में अपने चार साथियों के रह कर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

औंछा थाना क्षेत्र के गांव दुल्लापुर निवासी रघुनंदन सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अनुज यादव वर्तमान में शहर के मोहल्ला देवपुरा स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। वहां अपने चार अन्य साथियों के साथ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे तक सभी ने साथ बैठ कर पढ़ाई की। अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह अनुज का शव रसोई में पंखा के कुडे़ से लटका मिला। जानकारी होते ही साथियों में अफरातफरी मच गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। कुछ देर बाद युवक के परिजन और कोतवाली पुलिस भी आ गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद मोर्चरी भिजवाया। अनुज ने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर न तो साथ रहने वाले दोस्त और न हीं परिजन के पास कोई स्पष्ट वजह है। उसकी असमय मौत से परिजन बेहद दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed