फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri crime news 31 booked pradhan shivam yadav

Agra News: प्रधान सहित 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 31 Mar 2023 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
mainpuri crime news 31 booked pradhan shivam yadav
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर पर कब्जे का विरोध करने पर प्रधान व साथियों ने मारपीट व पथराव करते हुए गांव में दहशत फैला दी। एक युवती के बाल पकड़ कर सरेराह उसकी पिटाई की गई। उक्त मामले में पुलिस ने प्रधान सहित 30 लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।बुधवार की शाम ग्राम प्रधान शिवम यादव अपने पिता धर्मेंद्र यादव, जगदीश सिंह, जितेंद्र यादव, संजय यादव मंदिर के अंदर जबरदस्ती अवैध निर्माण करा रहे थे। गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा जब इसकी फोटो खींची गई तो आरोपी खिसिया गए। युवक को खदेड़ने के बाद उसकी पिटाई की और गाली गलौज की। इस दौरान आरोपियों ने पथराव कर गांव में दहशत फैला दी।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवती के बाल पकड़ कर एक आरोपी ने बुरी तरह से पीटा, बचाने आई महिला की भी पिटाई की गई। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। प्रधान सहित उसके करीब 30 साथियों ने गांव में काफी देर तक वबाल किया गया। जिसके चलते पीड़ित व गांव के लोग भी दहशत में आ गए थे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने के बाद एसपी विनोद कुमार की ओर से पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने गांव में दबिश दी। वहीं तहरीर के आधार पर प्रधान सहित 30 लोगों के खिलाफ बलवा, छेड़छाड़, मारपीट, धमकी दिए जाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर तेजी से प्रया में जुटी है। शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed