फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Corona Virus Update News Four Covid Patients Died In Covid Hospital 81 Positive Found At 10 May

मैनपुरी में कोरोना: कोविड अस्पताल में भर्ती चार संक्रमित मरीजों की मौत, 81 नए पॉजिटिव भी मिले

Tue, 11 May 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 May 2021 12:17 AM IST
सार

नौ कोरोना संक्रमितों को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले 24 घंटे में जिले में 81 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8954 पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Mainpuri Corona Virus Update News Four Covid Patients Died In Covid Hospital 81 Positive Found At 10 May
कोरोना की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती चार और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। नौ कोरोना संक्रमितों को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले 24 घंटे में जिले में 81 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8954 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी 74 वर्षीय सूरजभान सिंह को कोरोना संक्रमित होने के बाद कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान रविवार रात उनकी मौत हो गई। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला हरकेशी निवासी 50 वर्षीय इंद्रेश कुमार कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वे कोविड लेवल टू अस्पताल में उपचार ले रहे थे रविवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मेरापुर छदामी निवासी रामौतार सिंह की 68 वर्षीय पत्नी रामकली तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित होने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराई गई थीं। रविवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कुचेला निवासी 50 वर्षीय राजीव कुमार को कोरोना संक्रमित होने के कारण पांच दिन पहले कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां उपचार के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी विकास खंड में मिले सर्वाधिक 49 संक्रमित 
पिछले 24 घंटे में कुल 81 कोरोना संक्रमित मिले इनमें सर्वाधिक 49 कोरोना संक्रमित मैनपुरी विकास खंड में मिले। इसके अतिरिक्त कुरावली में 10, सुल्तानगंज में छह, करहल और घिरोर में चार-चार, बरनाहल में तीन, बेवर और किशनी में दो-दो तथा जागीर विकास खंड में एक कोरोना संक्रमित मिला। 

कोविड अस्पताल में काम करते समय बरतें सावधानी 
मैनपुरी जिलाधिकारी ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह वार्ड बेहद संवेदनशील है। ड्यूटी करते समय सतर्कता बरतें, संक्रमित मरीजों की बेहतर देखभाल करें। मरीजों को समय से दवाएं मुहैया कराएं। समय से खाना-पानी उपलब्ध कराया जाए। किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए।

वार्ड को समय-समय पर सैनिटाइज कराएं। दिन में कम से कम दो से तीन बार सफाई कराएं। शौचालयों की साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सीधे संवाद किया। कहा कि घबराएं नहीं यदि किसी को कोई परेशानी हो तो ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी के संज्ञान में लाएं तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज,  क्षेत्राधिकारी नगर अभय राय आदि उपस्थित रहे।

पंचायत चुनाव: 15 प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य जीत तो गए लेकिन जमानत हुई जब्त, जानिए क्यों?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed