{"_id":"5aa929714f1c1bc3758b557e","slug":"mainpuri-cbi-team-inquired-from-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापम घोटालाः CBI ने डॉक्टर को हिरासत में लिया, थाने ले जाकर किया ये फिर छोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापम घोटालाः CBI ने डॉक्टर को हिरासत में लिया, थाने ले जाकर किया ये फिर छोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला किशनी (मैनपुरी)
Updated Thu, 15 Mar 2018 07:04 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश व्यापम की बिल्डिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मैनपुरी में सीबीआई टीम ने बुधवार की सुबह नौ बजे क्लीनिक खोलते ही एक निजी दंत चिकित्सक को हिरासत में लिया। साथ ही उसकी कार से दस्तावेज कब्जे में ले लिया और थाने लाकर तीन घंटे तक पूछताछ की।
हरचंदपुर रोड पर आनंद क्लीनिक के संचालक दंत चिकित्सक डॉ. सतेंद्र शाक्य निवासी शिवनगर रामलीला मैदान से सीबीआई टीम के इंस्पेक्टर एनके पांडेय, ज्ञानेंद्र शर्मा ने क्लीनिक से उठाने के बाद थाने ले जाकर पूछताछ की।
इसके बाद इंस्पेक्टर एनके पांडेय ने बताया कि उनसे व्यापम के तहत पूछताछ की गई है। लगभग एक माह पूर्व उनके पास भोपाल कार्यालय से एक कर्मचारी नोटिस लेकर आया था।

सीबीआई
सतेंद्र ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय भोपाल में उपस्थित हुए। इसके चलते पूछताछ की गई है।
पूछताछ में सतेंद्र ने क्या बताया कि संबंध में टीम प्रभारी ने कुछ नहीं बताया। सतेंद्र ने टीम से कहा कि उनको जब भी भोपाल पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। वह पहुंचेंगे और जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
कुछ माह पूर्व भी सीबीआई की टीम इंस्पेक्टर मोतीलाल के नेतृत्व में सिंगनी निवासी प्रेमपाल के घर पर छापा मार चुकी है। पूछताछ के बाद उनको भी छोड़ दिया गया था।

पुलिस को नहीं लगी भनक
व्यापम घोटाला के तार क्षेत्र के लोगों से जुड़े होने की खबर से क्षेत्र के लोग भौचक्के रह गए हैं। सीबीआई की कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय रही। टीम किशनी आ गई और किशनी पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
थाना प्रभारी को तब पता चला जब टीम थाने पहुंच गई। क्लीनिक से सतेंद्र को उठाते समय फोटो खीच रहे एक पत्रकार से इंस्पेक्टर ने मोबाइल छीन लिया और गाड़ी में बैठने को कहा। पत्रकार होने की जानकारी होने पर मोबाइल दिया।
दंत चिकित्सक डॉ. सतेंद्र शाक्य ने बताया कि उन्हें सीबीआई टीम थाने ले गई। पूछताछ के दौरान पता चला मघ्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले के बारे में पूछना चाह रहे हैं।

वीडियो कॉल के बाद छोड़ा
उन्होंने टीम को बताया कि व्यापम से कोई लेना देना नहीं है न ही कभी भोपाल गया। कभी किसी को न तो परीक्षा दिलाई और न ही किसी को नौकरी।
वीडियो कॉल के बाद सामने वाले के पहचानने से इनकार करने पर टीम ने डॉक्टर को छोड़ दिया। हिदायत दी 15 मार्च को भोपाल पहुंचे और अपना पक्ष रखें।