{"_id":"63809528fd99e343690956dd","slug":"mainpuri-bypoll-2022-deputy-cm-brajesh-pathak-reached-kusmara-in-mainpuri-and-addressed-the-public-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में डिप्टी सीएम बोले- अपराधी जब अपराध नियंत्रण की बात करता है तो आती है हंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी में डिप्टी सीएम बोले- अपराधी जब अपराध नियंत्रण की बात करता है तो आती है हंसी
Fri, 25 Nov 2022 03:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Nov 2022 03:42 PM IST
सार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अपराधी जब अपराध नियंत्रण की बात करता है तो हंसी आती है। पुरानी सरकारों में गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपाइयों का चरित्र ही गुंडागर्दी का है। जब सपा सत्ता में थी तो दंगे कराती थी। अपराधियों और माफिया को संरक्षण दिया जाता था। भाजपा सरकार में अमन चैन है। अपराधी या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़ गए हैं। उप मुख्यमंत्री कुसमरा के एक कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित लोगों से वोट की अपील की।
उन्होंने कहा कि अपराधी जब अपराध नियंत्रण की बात करता है तो हंसी आती है। पुरानी सरकारों में गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी। एक विशेष जाति के गुंडे सरेआम गुंडई करते थे। आल लोग भाजपा को वोट कर रहे हैं। गुंडागर्दी करने वाले गले में तख्तियां डालकर पुलिस के आगे घुटने टेक रहें हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पूर्व मंत्री विनोद तिवारी, विधायक अर्चना पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, राहुल राठौर, रमाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।

सरकार की योजनाओं का मिलेगा लाभ
अरसारा में भाजपा नेता रमाशंकर तिवारी के आवास पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव व शिवपाल के एक होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यूपी में योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में कानून व्यवस्था बेहतर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जनता को कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। इसका प्रभाव मैनपुरी उप चुनाव में देखने को मिलेगा। मैनपुरी में इस बार हर हाल में कमल खिलना तय है। प्रेमसिंह शाक्य, प्रदीप चौहान राज, मनेश चौहान, चेयरमैन अनिल मिश्रा, प्रदीप तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन