फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri By Election 2022: SP Candidate Dimple Yadav Pay Tribute To Mulayam Singh Before Filing Nomination

Mainpuri UP Chunav: नामांकन से पहले मुलायम की समाधि स्थल पर पहुंचे डिंपल-अखिलेश, अर्पित की पुष्पांजलि

Mon, 14 Nov 2022 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 12:09 PM IST
सार

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं। अब से कुछ ही देर में डिंपल यादव मैनपुरी में नामांकन दाखिल करेंगी।

विज्ञापन
Mainpuri By Election 2022: SP Candidate Dimple Yadav Pay Tribute To Mulayam Singh Before Filing Nomination
मुलायम की समाधि स्थल पर पहुंचे डिंपल और अखिलेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mainpuri Bypoll SP Candidate मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से डिंपल यादव मैदान में हैं। आज वे मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन करने आ रही हैं। वे दोपहर एक बजे के करीब नामांकन दाखिल करेंगी। सैफई से नामांकन दाखिल करने से पहले डिंपल और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र याद, तेजप्रताप यादव और मैनपुरी के सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य भी रहे मौजूद। 
विज्ञापन


विज्ञापन

सपा नेताओं के आवास और श्रीएकरसानंद आश्रम जा सकते हैं अखिलेश और डिंपल 

सोमवार को मैनपुरी में नामांकन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव कुछ सपा नेताओं के आवास पर जा सकते हैं। माना जा रहा है कि इसके साथ ही शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में भी महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। 11 नवंबर को सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने डिंपल यादव के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदा था। सोमवार को डिंपल यादव पति अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगी। 


शिवपाल के आने के सवाल पर साधी चुप्पी 
सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने रविवार को दोपहर बाद सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। नामांकन के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि डिंपल यादव के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आ रहे हैं। 

साथ ही सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और तेजप्रताप यादव के आने की भी उन्होंने जानकारी दी। जब चाचा शिवपाल सिंह यादव के आने के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने ये कहते हुई चुप्पी साध ली कि परिवार एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed