{"_id":"62fb5ff0697735315209debc","slug":"mainpuri-accident-uncontrolled-truck-damaged-the-house-and-four-persons-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Accident: मौत ने जब झपट्टा मारा, गहरी नींद में था रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Accident: मौत ने जब झपट्टा मारा, गहरी नींद में था रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का परिवार
Tue, 16 Aug 2022 02:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Aug 2022 02:44 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले तहसील कुरावली में बीती रात अनियंत्रित ट्रॉले ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सहित चार का जीवन समाप्त कर दिया। ग्राम खिरिया पीपर के सामने लोहे की सरिया से लदा ट्रॉला निर्माणाधीन मकान के पिलर को तोड़ता हुए दूसरे मकान में घुस गया। इस हादसे में रिटायर्ड दरोगा और पत्नी के साथ ट्रक के चालक परिचालक सहित उसमें बैठे छह लोग मलबे में दब गए। जब हादसा हुआ उस समय रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का परिवार गहरी नींद में था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लोग जल्दी ही सो जाते है। हादसे के दौरान गांव के ज्यादातर लोग घरों पर सो गए थे। जब टक्कर हुई, उस दौरान तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर वे जागे। हादसे के बाद लोग मकान के मलबे में बुरी तरह दब गए थे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद जेसीबी को बुलाया गया। करीब चार घंटे तक जेसीबी मलबे को साफ करती रही, इसके बाद कहीं उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला जा सका। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। जेसीबी की मदद से रात में ही 4 घंटे रेस्क्यू कर मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला गया। इस दौरान गांव वालों की भीड़ मौके पर जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन