{"_id":"636002a9864a0c1d63617184","slug":"mainpuri-a-constable-posted-in-aunchha-accused-of-demanding-bribe-mainpuri-news-agr551834630","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: औंछा में तैनात एक दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: औंछा में तैनात एक दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा में तैनात एक दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप
एसपी से की गई शिकायत, ऑडियो भी कराया उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। औंछा थाना में तैनात एक दरोगा पर एक मामले में एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। गांव गोपालपुर निवासी पीड़ित ने सोमवार को एसपी को प्रार्थनापत्र दिया और ऑडियो भी उपलब्ध कराया है। मामले में एसपी की ओर से जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी राजीव कुमार ने सोमवार को एसपी कमलेश दीक्षित को प्रार्थनापत्र दिया है। बताया कि उसके छोटे भाई आशाराम, भतीजे मानवेंद्र व श्याम सुंदर के विरुद्ध विपक्षियों ने एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। यह षड्यंत्र प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर रचा गया है। खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया है। उसका एक भतीजा डीएलएड का छात्र है। फिर भी पुलिस इस मामले में उनकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। मामले की जांच कर रहे दरोगा ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी है। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास है। राजीव ने ऑडियो उपलब्ध कराते हुए एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। एसपी ने शिकायतकर्ता को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
दरोगा ने किया आरोपों से इंकार
ईसई खास चौकी पर तैनात दरोगा पृथ्वी सिंह का कहना है कि उनके द्वारा किसी से भी रुपये की मांग नहीं की गई। प्रतिवादी मामले में दबाव बनाने के लिए उच्चाधिकारियों से इस तरह की झूठी शिकायतें करता फिर रहा है।