फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahavir's birth anniversary

अनुयायियों ने घरों में झूलाया महावीर को पालना

Mon, 06 Apr 2020 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Mahavir's birth anniversary
कोसीकलां में जैन मंदिर में पूजा करते हुए समाज के लोग। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती सोमवार को धूमधाम से जैन अनुयायियों ने घरों में मनाई। महावीर को पालना झूलाकर उनकी आरती की गई।
विज्ञापन

नगर में हर साल महावीर जयंती के मौके पर रथयात्रा निकालती है। 70 साल बाद यह पहला मौका होगा, जब जयंती पर रथयात्रा का आयोजन नहीं हुआ। सोमवार को महावीर जयंती का महोत्सव घर-घर मनाया गया। कई जगह जैन समाज के लोग सुबह सात बजे अपने घर की छत, आंगन या बालकनी में भगवान महावीर स्वामी के जयकारे लगाते हुए घंटी, तालियां और थालियां बजाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

जैन समाज अध्यक्ष सुभाष जैन, मंत्री कैलाश चंदौरिया ने कहा कि इस बार भगवान महावीर स्वामी की जयंती आत्मदर्शन के लिए मनाई गई। लोगों ने घर-घर में पालने झूलाने के साथ शाम को दरवाजों पर दीपक जलाकर भगवान की आरती की। महिला जैन मिलन की सीमा, उर्मिला, निर्मला, दिनेश जैन, बंटी, लक्ष्मन जैन आदि ने पीत वस्त्र घारण कर पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed