फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maharishi Valmiki's procession was taken out with great pomp

गाजेबाजे के साथ निकाली गई महर्षि वल्मीकि की शोभायात्रा

Sun, 31 Oct 2021 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki's procession was taken out with great pomp
टूंडला में बाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग - फोटो : TUNDLA
टूंडला। आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष्य में नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान युवा शोभायात्रा में थिरकते नजर आए। शोभायात्रा का शुभारंभ समाज के बच्चों द्वारा महर्षि वाल्मीकि की आरती उतारकर और फीता काटकर किया। शोभायात्रा श्री साईं बाबा मंदिर के निकट कंपनी बाग स्पोर्ट्स ग्राउंड से शुरू हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में राधाकृष्ण की झांकी, डॉ. आंबेडकर की झांकी और लवकुश व सीताजी की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। आखिर में महर्षि वाल्मीकि का मुख्य डोला था। शोभायात्रा में युवा बैंड की धुन पर नृत्य करते चल रहे थे। शोभायात्रा दीपा का चौराहा, मुख्य बाजार, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सब्जी मंडी होते हुए सुभाष चौराहे पहुंची। यहां से पुन: उसी मार्ग होते हुए दीपा का चौराहा, एनसीआर कॉलेज रोड, रेलवे हॉस्पिटल, एनसीआर कॉलेज, रेस्ट कैंप कॉलोनी होते हुए वाल्मीकि आश्रम फ्रेंड्स क्लब पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज मेला संयोजक कमेटी के बसंत कुमार खरे, रोनक मेवाती, सुमित पाथरे, वरुण चौहान, निखिल चौहान, साहिल चौहान, अभिषेक चौहान, रितिक चौहान, सभासद अजयराज दीक्षित, संजय मेवाती, आकाश चौहान, सतीश चौहान, सूरज मेवाती, संजीव मेवाती, विनोद पाथरे, संजय डागोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed