फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maharaja Tej Singh had brought the statue of Mother Shitala to Karhal.

Agra News: महाराजा तेज सिंह लेकर आए थे करहल में मां शीतला की प्रतिमा

Fri, 12 Apr 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Tej Singh had brought the statue of Mother Shitala to Karhal.
महाराजा तेज सिंह लेकर आए थे करहल में मां शीतला की प्रतिमा
विज्ञापन


- माता के मंदिर में माथा टेकने वाले की हर कामना होती है पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। कस्बा स्थित शीतला देवी मंदिर जिले में सबसे पुराना मंदिर है। इस मंदिर की मान्यता है कि यहां आने वाला भक्त कभी निराश नहीं जाता है। माता के मंदिर पर माथा टेकने वाले की हर कामना पूरी होती है। माता के मंदिर में स्थापित शीतला माता की प्रतिमा महाराजा तेज सिंह लेकर आए थे। यहां न केवल नवरात्र पर ही बल्कि वर्ष भर भक्तों के कार्यक्रम जारी रहते हैं।

जिले में शीतला माता के दो ही मंदिर हैं। एक मैनपुरी सदर में जहां हर साल श्रीदेवी मेला नुमाइश लगती है और दूसरा करहल का मां शीतला देवी मंदिर, लेकिन माता का असली मंदिर करहल का ही माना जाता है। जानकारों के अनुसार मैनपुरी के महाराजा तेज सिंह के सपने में माता शीतला देवी की मूर्ति का प्रकटीकरण हुआ था। वह जब प्राकट्य स्थल गांव से मां की मूर्ति को लेकर चले तो उन्हें सपने में यह भी बताया गया कि जहां इस प्रतिमा को रखा गया, वहीं यह प्रतिष्ठापित हो जाएगी। इसी स्थल पर महाराजा के हाथों से मां की मूर्ति रख गई। बाद में उन्होंने इसे मैनपुरी ले जाने के लिए उठाने की भरसक कोशिश की लेकिन यह उठ नहीं पाई। बाद में महाराजा ने शीतला माता का एक और मंदिर मैनपुरी में स्थापित कराया।
विज्ञापन



पहले करहल में ही लगती थी नुमाइश
पुजारी देव राठौर बताते हैं कि पहले करहल के इसी मां शीतला देवी मंदिर पर नुमाइश लगा करती थी लेकिन यह बात एक सौ साल से भी पुरानी है। यहीं मंदिर स्थल पर स्थित एक बड़े बरी के पेड़ पर मधुमक्खियों का भारी छत्ता लगा था। किंतु मक्खियां किसी को भी काटती या परेशान नहीं करती थीं। वहीं एक बार किसी ने नुमाइश के दौरान उन्हें छेड़ दिया। इससे मधुमक्खियोंं ने मेला में आए लोगों को डंक मारना शुरू कर दिया। जिससे वहां भगदड़ मच गई और काफी नुकसान हुआ। इसके बाद से ही यहां नुमाइश लगना बंद हो गई और यह मैनपुरी के मां शीतला देवी मंदिर पर लगाई जाने लगी। नवरात्र पर माता शीतला के करहल स्थित मंदिर पर भक्तों की भीड़ पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed