{"_id":"6ac171c39a715bbcaa063909","slug":"maharaja-express-arrives-at-agra-fort-tourists-view-the-heritage-site-agra-news-c-364-1-ag11018-135097-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा फोर्ट पहुंची महाराजा एक्सप्रेस, पर्यटकों ने निहारी विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा फोर्ट पहुंची महाराजा एक्सप्रेस, पर्यटकों ने निहारी विरासत
विज्ञापन
आगरा फ़ोर्ट पहुंची महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन
आगरा। पर्यटन सीजन में महाराजा एक्सप्रेस के आगरा फोर्ट स्टेशन पर ठहराव से देश-विदेश के पर्यटकों को आगरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत देखने का अवसर मिला।शुक्रवार शाम को आगरा फोर्ट पहुंची ट्रेन शनिवार दोपहर पर्यटकों को लेकर रवाना हो गई। पर्यटकों ने ताजमहल, आगरा किले समेत कई ऐतिहासिक इमारतें देखीं।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि महाराजा एक्सप्रेस की द इंडियन स्प्लेंडर (00240) का आगरा फोर्ट पर ठहराव निर्धारित किया गया है। अब पर्यटन सीजन में ट्रेन 11 अक्तूबर, 8 नवंबर, 6 दिसंबर, 3 जनवरी 2027, 31 जनवरी, 28 फरवरी और 28 मार्च को आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी।
शाही पर्यटक ट्रेन के जरिये देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। ऐतिहासिक महत्व वाले आगरा फोर्ट स्टेशन पर महाराजा एक्सप्रेस का ठहराव आगरा की विरासत और शाही पर्यटन को जोड़ेगा।