{"_id":"5a1bd21b4f1c1b8d698be179","slug":"mahant-murdered-in-mathura-in-land-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में शनि मंदिर के महंत की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में शनि मंदिर के महंत की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह
टीम डिजिटल/अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में मांट थाना क्षेत्र के बुर्जा आश्रम के शनिदेव मंदिर में 65 वर्षीय पुजारी की बदमाशों ने गला काटकर हत्या कर दी। बदमाश पुजारी का मोबाइल, नकदी और सामान लूट ले गए।
थाना मांट क्षेत्र में गांव डांगोली के खादर में नगला बैसला के पास बुर्जा आश्रम है। आश्रम में ही शनिदेव का मंदिर बना है। इस मंदिर में 15 साल से गांव आचलू थाना देवा जिला देवास मध्यप्रदेश निवासी 65 वर्षीय बाबा रामदास सेवा और पूजा करते थे। रविवार की रात बाबा रामदास की गला काटकर हत्या कर दी गई। बदमाश बाबा रामदास का मोबाइल समेत अन्य सामान लूट ले गए।
सोमवार सुबह आश्रम पहुंचे ग्रामीणों ने बाबा का सामान अस्त-व्यस्त देखा और रामदास बाबा की खोजबीन की। बाबा को मंदिर के कमरे में मृत पाया। बाबा का गले पर चाकू से काटे जाने के गहरे निशान थे। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान बाबूलाल को सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर एसओ मांट प्रदीप पांडेय बुर्जा आश्रम पहुंच गए।

दूध गरम करते वक्त हुआ था हमला
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कमरे में फर्श पर खून बिखरा हुआ था। सूचना पर एसएसपी स्वप्निल ममगाई व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर मांट थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, एसएसपी ने हत्या के खुलासे के लिए सीओ मांट के नेतृत्व में दो टीम लगाई हैं। इसमें एसओ मांट व सीओ की स्पेशल टीम लगाई हैं।
बुर्जा आश्रम के साधु रामदास बाबा पर बदमाशों ने हमला तब किया जब वह गैस पर दूध गरम कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर जब मांट पुलिस बुर्जा आश्रम पहुंची उस वक्त गैस चालू थी और दूध जल चुका था। कुछ दूध उबल कर बाहर गिर गया था। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने साधु की हत्या रात में की है।

नीबू-मिर्च बांटते थे रामदास
बुर्जा आश्रम की जमीन को लेकर रामदास महाराज का नगला बैसला के कुछ ग्रामीणों से विवाद चल रहा था। वह न्यायालय में विचाराधीन है। बाबा आश्रम में अन्य देवताओं का मंदिर बनवा रहे थे। एसओ मांट का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की भी जांच कराई जाएगी।
बाबा शनिवार के दिन मांट से लेकर बाजना तक दुकानों पर जाकर नींबू मिर्च लटका कर शनिदेव के कोप को कम करने का प्रयास करते थे। इससे जो पैसा मिलता उससे आश्रम का खर्चा चलाते थे।
बाबा शनिवार के दिन मांट से लेकर बाजना तक दुकानों पर जाकर नींबू मिर्च लटका कर शनिदेव के कोप को कम करने का प्रयास करते थे। इससे जो पैसा मिलता उससे आश्रम का खर्चा चलाते थे।