फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahabharata broke out in Janakpuri of Ramlila verbal attacks going on in WhatsApp group

UP: रामलीला की जनकपुरी में छिड़ी महाभारत, व्हाट्सएप ग्रुप पर चल रहे शब्द बाण; अध्यक्ष का इसलिए हो रहा विरोध

Fri, 25 Jul 2025 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 11:55 AM IST
सार

 जनकपुरी महोत्सव से पूर्व अध्यक्ष का विरोध शुरू हो गया है। व्हाट्सएप ग्रुप पर महाभारत शुरू हो गई है। एक-दूसरे पर शब्दों के बाण चलाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Mahabharata broke out in Janakpuri of Ramlila verbal attacks going on in WhatsApp group
जनकपुरी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला में जनकपुरी महोत्सव का आयोजन भव्य होता है। रामलीला कमेटी ने इस साल कमला नगर में जनकपुरी महोत्सव करने का निर्णय लिया है। पहले जनक महल के स्थल चयन पर समिति सुर्खियों में रही। अब अध्यक्ष के खिलाफ महामंत्री और संयोजक ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं अध्यक्ष का कहना है अब तक जनकपुरी में जो भी कार्य हुए हैं वो सभी की सहमति से हुए हैं।
विज्ञापन


कमला नगर में जनकपुरी महोत्सव में कार्य के संयोजन के बारे में समिति के व्हाट्सएप ग्रुप पर महाभारत छिड़ गया है। महामंत्री प्रदीप अग्रवाल और संयोजक पंकज अग्रवाल ने अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महामंत्री एवं पार्षद प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि समिति का गठन इसलिए होता है कि जो भी कार्य हों सभी पदाधिकारियों की सहमति से हों। मगर अध्यक्ष इसके विपरीत कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


संयोजक एवं पार्षद पंकज अग्रवाल का कहना है कि महोत्सव के आयोजन में केवल अध्यक्ष ही नहीं बल्कि समिति से जुड़े सभी पदाधिकारी उतने ही महत्वपूर्ण है जितना कि अध्यक्ष। अध्यक्ष अपनी हिटलरशाही और हठधर्मिता से किसी पदाधिकारी से महोत्सव के कार्य कराने के लिए कोई सलाह नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जनकपुरी महोत्सव में टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कार्य कराने की मांग रखी। अध्यक्ष की हिटलरशाही कार्यशैली का विरोध करते हुए उन्होंने अध्यक्ष हटाओ जनकपुरी बचाओ की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल का कहना है कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्हीं के कहने पर लाइट और टेंट वालों से कार्य कराने पर विचार विमर्श चल रहा है। अब तक जो भी कार्य हुए हैं सभी की सहमति से हुए हैं। मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है। यदि कार्य पर किसी को परेशानी है तो वो स्वयं कार्यों को संभाल ले, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। फिर भी कोई समस्या है तो शनिवार को राज्यसभा सांसद नवीन जैन आ रहे हैं उनके साथ बैठक कर मामले का सुलझा लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed