फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mafia captured land With connivance of ADA

Agra: एडीए के कर्मियों की मिलीभगत...भूमाफिया ने करोड़ों की जमीन पर किया कब्जा, मुक्त कराने में लग गए 40 वर्ष

Mon, 03 Mar 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Mar 2025 09:20 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण कर्मियों की मिलीभगत से एडीए भूमि पर भूमाफिया काबिज हो गया। 35 साल पहले एडीए की अधिगृहीत भूमि खुर्दबुर्द हो रही है।
 

विज्ञापन
mafia captured land With connivance of ADA
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण कर्मियों की मिलीभगत से एडीए भूमि पर भूमाफिया काबिज हो गया। 35 साल पहले एडीए की अधिगृहीत भूमि खुर्दबुर्द हो रही है। पांच साल से कागजों में जांच बंद है। एडीए अपनी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं करा सका। 
विज्ञापन


भूमाफिया के रूप में चिह्नित सुशील गोयल ने ग्राम सभा भूमि ही नहीं, एडीए भूमि भी हड़पने की कोशिश की। करीब 13.62 करोड़ रुपये बाजार मूल्य भूमि से प्रशासन ने शनिवार को सुशील गोयल को बेदखल कर दिया। सुशील गोयल का मां दुर्गा कॉलेज जब्त कर ग्राम सभा के सुपुर्द कर दिया गया है। इस भूमि का कब्जा मुक्त कराने में 40 साल लग गए। 
विज्ञापन


इधर, बोदला निवासी सुधीर गोयल ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में सुशील गोयल के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें एडीए भूमि पर कब्जा कर एडीए से मानचित्र स्वीकृत कराने, स्वीकृति के लिए फर्जी एनओसी बनवाने और इस पूरे खेल के पीछे एडीए अमीन लक्ष्मीनारायण भूमिका पर सवाल उठाए हैं। खसरा संख्या 215 मौजा मोहम्मदपुर में 6 बीघा 10 विस्वा भूमि पर कब्जा बताया है। आरोप है कि एडीए अमीन व अन्य कर्मियों की मिलीभगत से भूमाफिया ने एडीए भूमि पर ही कब्जा व निर्माण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed