{"_id":"637ba148e2be6a03a62a4da4","slug":"made-a-video-of-the-girl-and-uploaded-it-on-the-porn-site-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: युवती का वीडियो बनाकर आरोपियों ने की ये हरकत, मुकदमा हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: युवती का वीडियो बनाकर आरोपियों ने की ये हरकत, मुकदमा हुआ दर्ज
Mon, 21 Nov 2022 09:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:33 PM IST
सार
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पांच आरोपियों के खिलाफ के पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
girl demo,
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के पटियाली क्षेत्र की एक युवती का वीडियो बनाकर आरोपियों ने पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर युवती दहशत में आ गई। उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने मामला पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी।
ये भी पढ़ें - Ayushi Murder: पिता ने क्यों मारी गोली, मां ने ट्रॉली बैग में रखवाई थी लाश, खौफनाक वारदात की पढ़ें पूरी कहानी
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
बताया खुद की जान का खतरा
युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि युवक अनिल आए दिन छेड़छाड़ करके उसे धमकी देता था। अनिल के साथ इरशाद, अरबाब, समीर एवं नसीम ने उसका वीडियो बनाकर उसका दुरुपयोग कर दिया। पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी तरह तरह की धमकी देकर दबाव बनाते रहे हैं। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवती का कहना है कि आरोपी काफी दबंग प्रवृत्ति के हैं। उनसे जान का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन