फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Made a partner in business then fraud Rs 52 lakh in agra

दोस्ती में धोखा: व्यापार में बनाया साझीदार, फिर लगा दी 52 लाख रुपये की चपत

Wed, 08 Mar 2023 12:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Mar 2023 12:42 AM IST
सार

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के ठेके के नाम पर रकम ली थी। आरोप है कि हिसाब किताब मांगने पर फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर ने धमकी दी।

 

विज्ञापन
Made a partner in business then fraud Rs 52 lakh in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा में 52 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित को व्यवसाय में साझीदार बनाकर रकम ली गई थी। आरोप है कि हिसाब किताब मांगने पर फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर ने धमकी दी। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


स्वप्न सरोवर काॅलोनी निवासी सत्यपाल सिंह राना ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। इसमें कहा कि वर्ष 2015 से इटावा के गांधीनगर निवासी जगत नरायन माथुर से उनका परिचय था। इस समय जगत लखनऊ में रह रहे हैं। उन्होंने पश्चिम पुरी के रहने वाले रविंद्र से परिचय कराया। उन्होंने खुद को ब्रेन पावर एचआर मैनेजमेंट कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बताया। उन्होंने वर्ष 2018 में अपनी कंपनी में बराबर का साझीदार बनाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि का ठेका मिला है। फर्म में उप मैनेजिंग डायरेक्टर बनाने का प्रस्ताव रखा। रुपये लगाने पर अच्छे मुनाफे का आश्वासन दिया। सत्यपाल ने रविंद्र की बातों पर विश्वास कर लिया। 31 अक्तूबर 2018 से लेकर 31 मई 2019 तक 52 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ससुर ने पानी पिलाकर किया दुष्कर्म: बहू की आपबीती, कार में लूटी मेरी अस्मत, पति को सुनाई दास्तां तो उसने भी...


आरोप है कि रविंद्र ने छह महीने में एग्रीमेंट कराने का आश्वासन दिया। लेकिन, ऐसा नहीं किया। 52 लाख रुपये का कोई हिसाब किताब नहीं दिया। बाद में उन्हें कुछ कागजात दिए, जो कि फर्जी थे। इस बारे में पता चलने पर विरोध किया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने जांच की। मामले में सोमवार को थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि धोखाधड़ी, कूटरचना, अमानत में खयानत, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

जेवर बेचकर और उधार लेकर दी रकम

पीड़ित सत्यपाल सिंह राना ने पुलिस को बताया कि उन पर रकम नहीं थी। व्यवसाय से मुनाफे का सोचकर आरोपी को दी थी। इसके लिए अपने पुश्तैनी जेवरात को बेच दिया। कुछ लोगों से रकम उधार भी ली। मुनाफा नहीं होने पर लोगों ने रकम मांगना शुरू कर दी। इससे परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed