Agra News: रिश्तेदार बनकर किया कॉल और बैंक खाते से उड़ा दिए 25 हजार रुपये, ये है पूरा मामला
एसएसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक, साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपना कर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में साइबर अपराधी ने रिश्तेदार बनकर एक युवक को कॉल किया। उसे 25 हजार रुपये खाते में भेजने का झांसा दिया। फोन पे पर लिंक भेजकर क्लिक करा लिया। इसके बाद युवक से पिन डलवा दिया। कुछ ही देर में खाते से 25 हजार रुपये कट गए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम के हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत की है।
लोधई, शमसाबाद रोड निवासी सोनू के पास शनिवार को काल आया। काल करने वाले ने कहा कि आपके मामा की बेटी का पति बोल रहा हूं। आपके खाते में 25 हजार रुपये भेजने हैं। अपने मोबाइल में फोन पे खोल लो। मैं लिंक भेज रहा हूं। आप लिंक पर क्लिक करके पिन डाल देना। सोनू समझ नहीं पाए। उन्होंने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद पिन भी डाल दिया। इसके बाद ही खाते से 25 हजार रुपये कट गए। इसका मैसेज आने पर पता चला। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह लोधी को बताया। इसके बाद सोनू ने साइबर क्राइम के हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। फोन पे का खता किसी भान प्रसाद के नाम पर है। उन्होंने
सावधान रहने की जरूरत
एसएसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक, साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपना कर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। अंजान व्यक्ति दोस्त, रिश्तेदार बनकर काल करके बात करता है तो सावधान हो जाएं। ई वालेट में रुपये भेजने की बात कहकर लिंक भेजता है तो क्लिक नहीं करना चाहिए। अपना पिन नंबर किसी को नहीं बताएं। फोन पर खाते से संबंधित जानकारी भी नहीं देनी चाहिए।