{"_id":"69655ee8071b9ea0ad00d96d","slug":"machine-on-trailer-gets-entangled-in-power-lines-power-supply-to-50-homes-disrupted-agra-news-c-25-1-agr1008-963940-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रेलर पर रखी मशीन बिजली के तार में फंसी, 50 घरों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रेलर पर रखी मशीन बिजली के तार में फंसी, 50 घरों की आपूर्ति ठप
Tue, 13 Jan 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बा के बाह रोड बाईपास से सोमवार सुबह एक ट्रेलर ऊंचाई वाली मशीन लेकर गुजर रहा था। इस दौरान मशीन ऊपर से गुजर रही विद्युत केबल में फंस गई। चालक करीब 50 मीटर तक केबल को खींचता हुआ आगे बढ़ गया। अचानक सड़क पर चिंगारी निकलती देख लोगों ने चालक को आवाज देकर ट्रेलर रुकवाया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। और यातायात बाधित हो गया। सूचना पर लाइनमैन बृजमोहन मौके पर पहुंचे और विद्युत लाइन को तत्काल बंद कराया गया। इससे 50 घराें की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सूचना की जानकारी पर मौके पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने ट्रेलर को थाने पर खड़ा करवा दिया। लाइनमैन बृजमोहन ने बताया कि हादसे में एक डीटी मीटर, फ्यूज सिस्टम और करीब 200 मीटर बंच केबल क्षतिग्रस्त हो गई है। बिजली आपूर्ति बंद होने से लगभग 50 घरों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय घरों में पानी समेत अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हुए। फिलहाल विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का कार्य जारी है।