{"_id":"5b70411e42c79203956ecf76","slug":"maa-tujhe-pranam-rath-visiting-in-agra-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मां तुझे प्रणाम' जागरूकता रथ रवाना, कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों से करेंगे ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मां तुझे प्रणाम' जागरूकता रथ रवाना, कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों से करेंगे ये अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम जागरूकता रथ रवाना करते कांग्रेस के नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा शहर कांग्रेस की ओर से रविवार को अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ जागरूकता रथ को रवाना किया गया। रथ पर सवार कार्यकर्ता दो दिन तक शहर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण करके 15 अगस्त को सुबह ठीक 10 बजे सबसे बड़े राष्ट्रगान में हिस्सेदारी करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन ने हजरत अबुल उलाह की दरगाह के गेट पर प्रचार रथ को तिरंगा दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने स्वाधीनता दिवस के महत्व, देश के अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अभिनव अभियान शुरू किया है।
आठवें मां तुझे प्रणाम के आजादी महोत्सव को और भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता अब हर वार्ड में घूमेंगे और सबसे बड़े राष्ट्रगान में हिस्सा लेने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। रथ ने कमला नगर, बल्केश्वर, दयालबाग, इंद्रपुरी, न्यू आगरा, भगवान टाकीज, नगला छिद्दा, वाटर वर्क्स चौराहा, विजय नगर में भ्रमण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. मधुरिमा शर्मा, चौधरी बच्चू सिंह, अरविंद दौनेरिया, परवेज अंजुम शाह, गीता सिंह, इंजीनियर बसंतलाल, अरविंद वाल्मीकि, अजय सरपाल, चौधरी बांकेलाल, शौकत अली, महावीर सिंह धाकरे, आरडी दिवाकर, संतोष दीक्षित, हाजी अफजल, ओमहरि आनंद, देवेंद्र सिंह चौहान, मान सिंह कुशवाह, विकास सूर्यवंशी, वरुण धूपड़ मौजूद रहे।