फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maa tujhe pranam rath visiting in agra city

'मां तुझे प्रणाम' जागरूकता रथ रवाना, कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों से करेंगे ये अपील

Mon, 13 Aug 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 13 Aug 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
maa tujhe pranam rath visiting in agra city
मां तुझे प्रणाम जागरूकता रथ रवाना करते कांग्रेस के नेता - फोटो : अमर उजाला
आगरा शहर कांग्रेस की ओर से रविवार को अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ जागरूकता रथ को रवाना किया गया। रथ पर सवार कार्यकर्ता दो दिन तक शहर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण करके 15 अगस्त को सुबह ठीक 10 बजे सबसे बड़े राष्ट्रगान में हिस्सेदारी करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। 
विज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन ने हजरत अबुल उलाह की दरगाह के गेट पर प्रचार रथ को तिरंगा दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने स्वाधीनता दिवस के महत्व, देश के अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अभिनव अभियान शुरू किया है। 
विज्ञापन


आठवें मां तुझे प्रणाम के आजादी महोत्सव को और भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता अब हर वार्ड में घूमेंगे और सबसे बड़े राष्ट्रगान में हिस्सा लेने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। रथ ने कमला नगर, बल्केश्वर, दयालबाग, इंद्रपुरी, न्यू आगरा, भगवान टाकीज, नगला छिद्दा, वाटर वर्क्स चौराहा, विजय नगर में भ्रमण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. मधुरिमा शर्मा, चौधरी बच्चू सिंह, अरविंद दौनेरिया, परवेज अंजुम शाह, गीता सिंह, इंजीनियर बसंतलाल, अरविंद वाल्मीकि, अजय सरपाल, चौधरी बांकेलाल, शौकत अली, महावीर सिंह धाकरे, आरडी दिवाकर, संतोष दीक्षित, हाजी अफजल, ओमहरि आनंद, देवेंद्र सिंह चौहान, मान सिंह कुशवाह, विकास सूर्यवंशी, वरुण धूपड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed