{"_id":"64d52522d556a715790b750b","slug":"maa-tujhe-pranaam-amar-ujala-innovative-campaign-is-starting-from-today-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आओ जलाएं देश के नाम एक दीप: आज से शुरू हो रहा है अमर उजाला का अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम', ये होंगे आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आओ जलाएं देश के नाम एक दीप: आज से शुरू हो रहा है अमर उजाला का अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम', ये होंगे आयोजन
Fri, 11 Aug 2023 07:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 11 Aug 2023 07:01 AM IST
सार
अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' की शुरुआत होने जा रही है। 'मां तुझे प्रणाम' के तहत 11 अगस्त की शाम 6 बजे यमुना नदी के किनारे दीप जलाने के लिए शहर के लोग आएंगे। वहीं राष्ट्रगान के महत्व को रेखांकित करने के लिए नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की ओर से 12 अगस्त को सुबह 10 बजे नाटक 'जन गण मन का उद्घोष' का मंचन काॅसमाॅस माॅल के मंच पर किया जाएगा।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' की शुरुआत 11 अगस्त से 'एक दीप देश के नाम' से होगी। कैलाश घाट, सिकंदरा पर 11 अगस्त की शाम 6 बजे यमुना नदी के किनारे दीप जलाने के लिए शहर के लोग आएंगे। यहां कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरि यमुना की धारा में दीप प्रवाहित कर शुरुआत करेंगे।
वहीं 12 अगस्त को सुबह 8 बजे से ऑटो डीलर्स एसोसिएशन, आगरा के सहयोग से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से वाहन रैली निकाली जाएगी, जो प्रतापपुरा, साईं का तकिया, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, राजामंडी, हरीपर्वत चौराहा, सूरसदन तिराहे से होते हुए कॉसमॉस माल, संजय प्लेस पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल, न्यूरो सर्जन डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. नीतू चौधरी (एमडी पैथोलॉजी), एफमेक, डॉ. एमपीएस ग्रुप, स्टोनमैन क्राफ्ट्स, बालाजी प्रॉपर्टीज, देव कंस्ट्रक्शन, डीएसएम सोल्स, बलूनी क्लासेज, डॉ. उमेश कुमार गर्ग, शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, माधव सिरेमिक, जीकेबी ऑप्टिकल, पूरन चंद एलएलपी, जीएम प्रोडक्ट (शोधी हर्रे), सर्वा डेंटल हॉस्पिटल, दिमाग हाॅस्पिटल, जेएम फुटवियर इम्पैक्स व मोशन अकादमी कार्यक्रम के सहयोगी हैं।
विज्ञापन
वहीं 12 अगस्त को सुबह 8 बजे से ऑटो डीलर्स एसोसिएशन, आगरा के सहयोग से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से वाहन रैली निकाली जाएगी, जो प्रतापपुरा, साईं का तकिया, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, राजामंडी, हरीपर्वत चौराहा, सूरसदन तिराहे से होते हुए कॉसमॉस माल, संजय प्लेस पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
नाटक 'जन गण मन का उद्घोष' का मंचन
'मां तुझे प्रणाम' के तहत राष्ट्रगान के महत्व को रेखांकित करने के लिए नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की ओर से 12 अगस्त को सुबह 10 बजे नाटक 'जन गण मन का उद्घोष' का मंचन काॅसमाॅस माॅल के मंच पर किया जाएगा। रंगकर्मी अलका सिंह के निर्देशन में आशुतोष द्विवेदी के लिखे नाटक में राष्ट्रगान के महत्व को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन