फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maa Janaki Birth Celebrations At Ramlila Maidan On October 2 Shri Ram Barat On October 6

जनकपुरी महोत्सव: रामलीला मैदान में 2 अक्तूबर को गूंजेगी मां जानकी के जन्म की बधाई, 6 को निकलेगी राम बरात

Wed, 26 Aug 2026 12:47 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 12:47 PM IST
सार

आगरा के रामलीला मैदान में 1 अक्तूबर को श्रीराम जन्मोत्सव और 2 अक्तूबर को मां जानकी के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 6 अक्तूबर को श्रीराम बरात निकलेगी, जिसमें जानकी और चार सखियों की सवारी विशेष आकर्षण रहेगी, जबकि 7 से 9 अक्तूबर तक चांदी के रथ की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
 

विज्ञापन
Maa Janaki Birth Celebrations At Ramlila Maidan On October 2 Shri Ram Barat On October 6
जनकपुरी महोत्सव 2026 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रीरामलीला एवं जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भावना एस्टेट में मंगलवार को बैठक की गई। तय किया गया कि दो अक्तूबर को मां जानकी के जन्म की बधाई गूंजेगी।
विज्ञापन


श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल तथा महामंत्री राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुई बैठक में श्रीराम जन्मोत्सव से लेकर श्रीराम बरात और चार दिवसीय जनकपुरी महोत्सव तक की व्यवस्थाओं पर मंथन किया गया। बैठक में स्वरूपों की सुरक्षा, जनमासा, विश्राम एवं शृंगार स्थल, परिभ्रमण मार्ग, चांदी के रथ, जनक मंच, वीआईपी प्रवेश, भोजन-प्रसाद, प्रकाश व्यवस्था पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


जनकपुरी समिति अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि 1 अक्तूबर को रामलीला मैदान में श्रीराम जन्मोत्सव और 2 अक्तूबर को सीता जन्मोत्सव होगा। परिभ्रमण मार्ग में गेट, लाइट और बैनर कम से कम 20 फीट की ऊंचाई पर लगाए जाएंगे। मुख्य संयोजक मनोज बंसल ने बताया कि 7 से 9 अक्तूबर तक चांदी के रथ को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 अक्तूबर को श्रीराम बरात के दिन जानकी और चार सखियों की सवारी विशेष आकर्षण रहेगी। वीआईपी द्वार से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। तुलसी-शालिग्राम विवाह भावना एस्टेट स्थित श्री भावनेश्वर नाथ मंदिर में होगा। मंगलवार को महाआरती में मुख्य अतिथि राम सकल गुर्जर उपस्थित रहे। बैठक में श्री रामलीला कमेटी के टीएन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अंजुल बंसल, संजय तिवारी, राहुल गौतम तथा श्री जनकपुरी महोत्सव समिति से संजय गोयल, महामंत्री मनोज जादौन, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल ग्वाला, राणा सुशील सिंह और स्वागताध्यक्ष अरविंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed