{"_id":"69bb80504b0d6fbc1e029f03","slug":"m-ed-evaluation-delayed-despite-digital-system-students-await-results-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: डिजिटल के बाद भी लटक रहा एमएड परीक्षाओं का मूल्यांकन, छात्रों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: डिजिटल के बाद भी लटक रहा एमएड परीक्षाओं का मूल्यांकन, छात्रों की बढ़ी चिंता
Thu, 19 Mar 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:19 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय में डिजिटल मूल्यांकन के बावजूद एमएड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी है। करीब एक महीने बाद भी परिणाम न आने से छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एमएड पाठ्यक्रम के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परिणाम में देरी से छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ गई है। ये परीक्षाएं 17 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित हुई थीं, लेकिन लगभग एक महीना बीतने के बाद भी परिणाम तो दूर काॅपियों मूल्यांकन ही पूरा नहीं हो सका है।
खंदारी परिसर में इस बार पहली बार एमएड की उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन किया जा रहा है, इसके बावजूद प्रक्रिया मूल्यांकन का कार्य कछुए की गति से चल रहा है। इस कारण छात्रों को परिणाम के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
चेकिंग प्रभारी प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि इस बार करीब 2,800 उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए आई हैं, जिनमें से लगभग 1,500 का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है। शेष कॉपियों का मूल्यांकन अगले 5 से 6 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि, देरी के चलते छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और वे जल्द परिणाम घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं।