फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lumpy virus symptoms found in calf after cow and bull in Agra

Lumpy Virus: आगरा में बढ़ रहा लंपी वायरस का प्रकोप, गाय-बैल के बाद अब बछिया में मिले लक्षण

Mon, 05 Sep 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Sep 2022 12:08 AM IST
सार

आगरा में लंपी वायरस का एक और संदिग्ध मामला आया है। एक साल की बछिया में संक्रमण के लक्षण मिले हैं। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

विज्ञापन
Lumpy virus symptoms found in calf after cow and bull in Agra
बछिया में मिले लंपी वायरस के लक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गाय और बैल के संदिग्ध मिलने के बाद रविवार को बरौली अहीर ब्लॉक के गांव बाद में एक साल की बछिया में संक्रमण के लक्षण मिले हैं। जांच पर पशु चिकित्सक पहुंचे। बछिया का उपचार शुरू किया है। सोमवार को सैंपलिंग होगी। इससे पहले अछनेरा के कचौरा गांव में एक गाय और खंदौली के खांडा गांव में बैल संदिग्ध मिल चुका है।

विज्ञापन


पशुपालक धर्मपाल ने बताया कि बछिया की उम्र एक साल है। शरीर पर गांठे उभर आई हैं। पशु ने खाना-पीना छोड़ दिया है। पशु चिकित्सक बीके सिंह ने बताया कि लंपी के लक्षण हो सकते हैं। बछिया को अन्य पशुओं से अलग रखा जा रहा है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दवाएं दी गई हैं। अधिकारियों को अवगत कराया है। गांव में इससे पहले खुरपका, मुंहपका, गलाघोंटू जैसे रोगों के टीके तो लगाए गए थे, लेकिन लंपी रोग के लिए अभी किसी भी प्रकार का कोई टीकाकरण नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

खांडा में डाला पशु चिकित्सकों ने डेरा

खांडा गांव में बैल में लंपी वायरस के लक्षण मिलने के बाद रविवार को पशु चिकित्सकों ने गांव में डेरा डाल लिया है। आस-पास के गांव नगला हरिराम, नगला ताल एवं मां भगवती गौशाला आंवलखेड़ा में वैक्सीनेशन कराया गया। डॉ विपिन यादव ने बताया कि पशुओं में इस समय लंपी वायरस फैलने की आशंका है। नगला हरिराम से 4 पशुओं की सैंपल जांच के लिए मथुरा भेजे गए हैं। उधर, दो दिन पहले भेजे सैंपल की रिपोर्ट रविवार तक नहीं आ सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं के प्रवेश पर नहीं लगी रोक

लंपी वायरस की रोकथाम के लिए शासन ने आगरा से सटे राजस्थान, मध्य प्रदेश व अन्य जिलों की सीमाएं सील के निर्देश दिए थे। पशुओं के प्रवेश पर रोक लगाई थी, लेकिन धरातल पर रोक नजर नहीं आ रही। पुलिस-प्रशासन ने इंतजाम नहीं किए। मथुरा सीमा से सटे अछनेरा में एक गाय संदिग्ध मिल चुकी है। हाथरस सीमा से सटे खांडा में बैल संदिग्ध मिल चुका है।

दस किमी. दायरे में करा रहे वैक्सीनेशन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विजयवीर चंद्रयाल ने बताया कि जहां संदिग्ध पशु मिले हैं। उनके पांच से दस किमी. दायरे में वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। सोमवार को बछिया के सैंपल कराए जाएंगे। पशु पालक संदिग्ध पशुओं की सूचना कंट्रोल रूम पर दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed