फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lumpy disease under control in Akola; 7,000 cattle vaccinated.

Agra News: अकोला में लंपी रोग नियंत्रण में, 7000 गोवंश को लगी वैक्सीन

Tue, 08 Sep 2026 01:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lumpy disease under control in Akola; 7,000 cattle vaccinated.
अकोला। गोवंश में फैल रहे लंपी रोग से बचाव के लिए विकास खंड अकोला में टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुदीप कुमार ने बताया कि 16 जुलाई से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक 7000 गोवंश का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले से उन्हें कुल 8800 डोज प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 7000 का उपयोग हो चुका है और शेष डोज से टीकाकरण अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन

डॉ. सुदीप कुमार ने बताया कि विकास खंड में लंपी रोग पूरी तरह नियंत्रण में है और कहीं से भी कोई नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने पशुपालकों को अपने पशुबाड़ों में साफ-सफाई रखने और किसी भी लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सालय से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। टीकाकरण अभियान में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुदीप कुमार के साथ डॉ. नीरज यादव, डॉ. ब्रजेश यादव और उनकी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। टीम गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed